BIHARBreaking NewsNationalSAMASTIPURSTATE

बड़ी खबर: चीनी सैनिकों के साथ हुई हिं’सक झ’ड़प में समस्तीपुर के लाल अमन भी शहीद, 1 साल पहले ही हुई थी शादी…

समस्तीपुर. भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख स्थित गैलवान घाटी (Galwan Valley) में हुए हिं’सक झ’ड़प में समस्तीपुर ने भी अपना एक लाल खो दिया है. समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले सुधीर कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार सिंह (बिहार रेजीमेंट (Bihar Regiment) में कार्यरत) चीनी सैनिकों के साथ हुए झड़प में शहीद हो गए. अमन की शहादत की खबर परिवार वाले और ग्रामीणों को रात के लगभग 10:30 बजे मिली जब भारत चीन बॉर्डर से ही भारतीय सेना के किसी अधिकारी ने फोन करके परिजनों को यह सूचना दी.
1 साल पहले ही हुई थी शादी

प्राप्त प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहीद सैनिक अमन कुमार सिंह की शादी 1 साल पूर्व पटना जिले के बाढ़ के राणा विद्या गांव में हुई थी. परिवार के लोगों और ग्रामीणों को अपने घर के चिराग खोलने का जहां गम हैं, वहीं अमन की शहादत पर घरवाले और गांव के लोग फक्र भी महसूस कर रहे हैं.
गांव में पसरा मातम
अमन की शहादत की जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता और सुल्तानपुर गांव के भाई रणधीर ने बताया कि चीन बॉर्डर पर अपने गांव के लाल के शहादत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा है और उनके परिवार के लोग बेसुध हैं. अमन की शहादत की खबर जैसे ही चारों ओर फैले आसपास के लोगों की हुजूम शहीद सैनिक के घर पर जुट गई है.

छपरा के सुनील भी हुए शहीद
चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में ही बिहार के सारण का भी एक जवान शहीद हो गया. जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही परसा प्रखंड के दिघरा परसा गांव में को’हराम मच गया. सारण के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने भी सेना के जवान सुनील कुमार के शहीद होने की पुष्टि की है. हालांकि, उन्होंने कहा है कि अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है. शहीद जवान सुनील कुमार (38 वर्ष) छपरा जिले के दीघरा परसा गांव के रहने वाले थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.