BIHARBreaking NewsSHEOHARSTATE

SHEOHAR: तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजो ने कोरोना को हराकर स्वस्थ होकर लौटे घर..

तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजो ने कोरोना को हराकर स्वस्थ होकर लौटे घर।120 मामलों में 75 लोग पूरी तरह से हुए स्वस्थ।अब एक्टिव केस घटकर हुआ जिले के तीन कोरोना-44 पॉजिटिव मरीजो ने कोरोना को हराकर पूरी तरह स्वस्थ होकर आज घर लौटे ।सभी का इलाज कोविड हेल्थ सेंटर सीतामढ़ी में चल रही थी। सभी स्वस्थ मरीजों की विदाई मेडिकल टीम ने ताली बजाकर किया एवं सभी को स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएंभी दी गई ।इसके पूर्व सभी स्वस्थ मरीजों को स्वास्थ्य टिप्स भी दिए गए। गौरतलब हो कि जिले में अभी तक 120 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं जिसमें 75 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। एक ही मृ’त्यु हो गई है और एक्टिव केस घटकर 44 रह गई है। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि लॉकडाउन फर्स्ट के तहत जब धीरे-धीरे लगभग सभी चीजें खुल गई हैं ऐसी स्थिति में हमें बेहद सावधान एवं सजग रहना है उन्होंने कहा कि जब भी घर से निकले मास्क पहनकर ही निकले।भीड़ भाड़ से बचें , 2 गज दूरी का अवश्य पालन करें तथा सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते रहे। उन्होंने कहा कि अब जिले में ही Truenat मशीन के द्वारा जाँच शुरू हो गई है,जिससे जाँच की संख्या बढ़ी है,वही जाँच में समय भी काफी कम लग रहा है,जिससे अब समय पर इलाज भी शुरू करने में सहूलियत हो रही है। काफी संख्या में लोग सहजता के साथ ठीक भी हो रहे है। किसी को भी पैनिक होने की आवश्यता नही है,बलिक वेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है।

राम शरणागत मिश्र जानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.