BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: औराई में बर्तन कारोबारी पर गो’लीबारी के बाद थानेदार पर गिरी गाज, SSP ने किया लाइन हाजिर…

औराई में बर्तन कारोबारी पर गो’लीबारी के बाद थानेदार पर गिरी गाज, SSP ने किया लाइन हाजिर.मुजफ्फरपुर जिले में विधि व्यवस्था के मद्देनजर एसएसपी जयंतकांत ने दो थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, सकरा थानेदार का तबादला भी किया गया है।

सोमवार की रात जारी आदेश में सकरा थानेदार राजेश कुमार को औराई का थानेदार बनाया गया है, जबकि मनियारी थानेदार नरेंद्र कुमार को लाइन हाजिर किया गया है।।वहीं औराई में शराब तस्करों द्वारा बर्तन कारोबारी मनोज यादव को गोली मारने की घटना के बाद थानेदार रविंद्र कुमार को लाइन हाजिर का आदेश दिया गया है।

बताया जा रहा है कि रवींद्र विधानसभा चुनाव को लेकर भी तैयारी में जुटे हैं। वहीं सकरा थाने के एसआई उदय सिंह को फकुली ओपी का प्रभारी बनाया गया।
कटरा थाने में अनुसंधान इकाई से एसआई योगेंद्र प्रसाद को स्थानांतरित कर मनियारी का थानेदार बनाया गया, जबकि विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रामनाथ प्रसाद को नौकरी की कमान सौंपी गई है।

संवाद सूत्र : राम शरणागत मिश्र जानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.