हिन्दुस्तान पेपर के द्वारा आयोजित हिन्दुस्तान ओलम्पियाड के स्टेट टॉपर और डिस्ट्रिक्ट टॉपर को सीतामढ़ी के जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया। पूरे जिले के चौदह बच्चों में दो स्टेट टॉपर और बारह डिस्ट्रिक्ट टॉपर हुए। जिसमें से दोनों स्टेट टॉपर आयुष कुमार और चांदनी कुमारी एवं बारह डिस्टीक टॉपर में से चार रिचा कुमारी, वंदना कुमारी, सिम्मी थापा और श्रीवाणी प्रवीण सिन्हा ब्लूमिंग बड्स इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल,बैरगनिया के बच्चे रहे। सभी टॉपर बच्चों को जिलाधिकारी महोदया के द्वारा चेक दिया गया।

संवाद सूत्र : राम शरणागत मिश्र जानीपुर से




Leave a Reply