BIHARBreaking NewsPATNASTATE

सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो देखकर पटना की लड़की ने किया सु’साइड…

पटना : दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह के सुसाइड के गम में पटना में एक लड़की ने आत्मह’त्या कर ली  है. जानकारी के मुताबिक सुशांत की मौ’त की खबर से सदमे में इस लड़की ने पंखे में साड़ी लगाकर सु’साइड कर लिया.

खबर के मुताबिक  पूरा मामला कदमकुआं थाना  के राजेन्द्र नगर रोड नम्बर 12 की 17 साल की लड़की ने सु’साइड कर लिया है. बताया जाता है कि इस लड़की ने इस साल ही 10वीं की परीक्षा दी थी.परिजनों की माने तो वो रिजल्ट और सुशांत सिंह के सु’साइड मामले को लेकर काफी डिप्रेशन में थी. लड़की की मां ने बताया कि वो लगातार मोबाइल में सुशांत सिंह के सुसाइड स्टोरी को देखते रही फिर अचानक से उसने ये सब कर लिया. इससे पहले नालंदा में एक नाबालिग लड़के भी सुशांत सिंह की खुदकु’शी से डि’प्रेशन में आकर खुदकुशी कर लिया है.

दम घु’टने से हुई मौ’त
जानकारी के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था.  मुंबई के कूपर अस्पताल ने सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमा’र्टम का एडवांस सर्टिफिकेट दे दिया है.  जिसके मुताबिक, मौत की वजह लटकने की वजह से दम का घुटना बताया गया है. बता दें कि सुशांत ने फांसी लगाई थी. शुरुआती जांच रिपोर्ट में किसी तरह के जहर देने की बात सामने नहीं आई है. अब विसरा को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा.

काई पो छे, एमएस धोनी, केदारनाथ जैसी कई फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत का बिहार से गहरा लगाव रहा है. उनका जन्म पटना में हुआ था. यहीं पर उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा भी हुई. इसके अलावा खगड़िया में स्थित ननिहाल से भी उनकी यादें जुड़ी हुई हैं. इसलिए सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त की खबर ने आज बिहार के लोगों का दिल दुखी कर दिया. सुशांत ने अपनी शुरुआती शिक्षा राजधानी पटना के सेंट कैरेंस स्कूल में पाई थी. उच्च शिक्षा के लिए बाद में सुशांत दिल्ली शिफ्ट हो गए. लेकिन आज भी उनका परिवार पटना में रहता है. वैसे सुशांत सिंह राजपूत मूल रूप से पूर्णिया जिले के रहने वाले थे. यही नहीं, सुशांत सिंह राजपूत के रिश्ते में भाई नीरज कुमार बबूल से बीजेपी के विधायक हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.