सीतामढ़ी में निजी स्कूल संचालक के सिर में मारी गोली, निजी नर्सिंग होम में भर्ती
सीतामढ़ी के पुपरी अनुमंडल मुख्यालय में सोमवार सुबह टहलने निकले एक निजी स्कूल संचालक राकेश उर्फ रिंकू सिंह (40) को अपराधियों ने गो’ली मा’र दी। उनका मोबाइल और गले से सोने की चेन भी छीन ली। गो’ली उनके सिर के पास लगी है। उनको सीतामढ़ी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
नागेश्वर स्थान मोहल्ले के रहने वाले राकेश रोजाना की भांति टहलने निकले थे। बाजार समिति के निकट ये घ’टना हुई। पुलिस घ’टनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।




Leave a Reply