BIHARBreaking NewsSTATE

Sushant Singh Rajput के मौत की खबर से MS Dhoni को लगा ध’क्का, सामने आई पहली प्रतिक्रिया…

रविवार की दोपहर बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्मह’त्या की खबर ने देश को सदमे में डाल दिया। अचानक से एक बेहतरीन अभिनेता के मौत की खबर ने पूरे देश को हिला दिया। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनीं फिल्म में सुशांत ने उनका किरदार निभाया था यह उनके करियर में बड़ा बदलाव लेकर आया। धौनी ने अभिनेता के नि’धन पर क्या प्रतिक्रिया दी यह सभी जानना चाहते हैं।

एमएस धौनी के उपर बनी फिल्म के बिजनेस मैनेजर अरुण पांडे ने बताया कि पूर्व भारतीय कप्तान को जब इस खबर की जानकारी मिली तो उनका रिएक्शन कैसा था। सुशांत सिंह राजपूत के आत्मह’त्या की खबर सुनने के बाद धौनी बहुत ही ज्यादा दुखी हुए। सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फां’सी लगाकर आत्मह’त्या कर ली।

अरुण पांडे ने बताई खबर सुनने के बाद धौनी की प्रतिक्रिया

अरुण ने एबीपी से बात करते हुए कहा, “हमें तो इस बात पर यकीन ही नहीं हो पा रहा कि ऐसा कुछ हो गया है। मैं इस हालत में नहीं हूं कि किसी तरह के अपने दुख का इजहार कर सकूं। माही भी बहुत ही ज्यादा उदा’स हैं। यह बहुत ही दु’खी करने वाली घट’ना है।”

“सुशांत महज 34 साल के ही थे उनके सामने एक बहुत ही बेहतरीन करियर इंतजार कर रहा था। मुझे इस बात में कोई शक नहीं कि उनका भविष्य शानदार था। हर किसी के जीवन में उतार चढ़ाव आते हैं। सुशांत पूर्व क्रिकेटर किरन मोरे की निरगानी में प्रैक्टिस किया करते थे जिन्होंने विकेटकीपिंग सिखाई थी, जो माही की भूमिका निभाने के लिए बहुत ही अहम था।”

साल 2016 महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धौनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म बनी थी। इस फिल्म में धौनी का किरदार निभाने के लिए सुशांत ने 9 महीने पूर्व विकेटकीपर किरन मोरे से साथ क्रिकेट की ट्रेनिंग की थी। फिल्म में उनको देखने के बाद लोगों के ऐसा लगा जैसे बड़े पर्दे पर धौनी ही हैं सुशांत नहीं।

“मुझे आज भी याद है सुशांत को प्रैक्टिस से दौरान बहुत ही बुरी चोट लगी थी बल्कि उनकी हड्डी में भी क्रैक आया था लेकिन वो आत्मविश्वास से भरे थे, उन्होंने रिहैब में कड़ी मेहनत की और महज हफ्ते भर में वापसी करने में कामयाब हुए। माही भी उनके काम के प्रति समर्पण से काफी प्रभाववित थे।” 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.