Breaking NewsMAHARASHTRASTATE

पंचतत्व में विलीन हुए सुशांत सिंह राजपूत, नम आंखों से दी विदाई…

टेलीवीजन की दुनिया में बड़ा नाम कमाने के बाद बड़े पर्दे पर अपने अभिनय से लोगों को दिवाने बनाने वाले फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज पंचतत्व में वि’लीन हो गये। उनके पिता के के सिंह ने उन्हे मुखाग्नि दी। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत बीते 6 महीनो से डिप्रेशन का शि’कार थे, कल उन्होने अपने मुंबई स्थित आवास में फां’सी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उनकी मौ’त से न सिर्फ उनके परिजन बल्कि पूरे देश को सदमा सा लग गया। वहीं उनकी मौ’त के बाद बॉलीवुड पर भी आ’रोप लगने लगे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, विवेक ओबारॉय, रिया चक्रवर्ती भी विले पार्ले के सेवा श्मशान घाट पहुंचे। इसके अलावा कई टीवी कलाकार भी अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे। घाट के बाहर भी लोगों की काफी भीड़ जुटी थी। अंतिम संस्कार में सुशांत सिंह राजपूत के पिता, चचेरे भाई, तीनों बहनें और अन्य करीबी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने करीब 20 लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी थी।

कांग्रेस के नेता संजय निरूपम ने सुशांत की मौ’त के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, ‘छिछोरे हिट होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सात फिल्में साइन की थी। छह महीने में उसके हाथ से सारी फिल्में निकल गई थीं। क्यों ? फ़िल्म इंडस्ट्री की निष्ठुरता एक अलग लेवल पर काम करती है। इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला। सुशांत को विनम्र श्रद्धांजलि! उनके इस ट्वीट से बॉलीवुड पर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.