शुक्रवार को ललपनिया से लापता व्यवसायी के पुत्र का शव नाले मे तैरता मिला।
गोमिया (MUZ NEWS): टीटीपीएस ललपनिया के अम्बेडकर चौक के व्यवसायी अर्जुन नायक के 12 वर्षीय पुत्र आर्यन का शव रविवार को ललपनिया स्थित वन विभाग के नर्सरी के बगल मार्केट के पास नाले के तैरता मिला। बताया जाता है कि रविवार के दोपहर कुछ लोग जब वहां मछली मारने के लिए गए तो नाले के पानी मे श’व तैरता देख आसपास के लोगों को इनकी सूचना दी। श’व की सूचना मिलते ही मृतक के पिता अर्जुन नायक सहित अन्य परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और द’हाड़ मा’रकर रोने लगे। मालूम हो कि शुक्रवार को एक बजे से ही दिव्यांग लापता हो गया था।

शुक्रवार व शनिवार को परिजनों द्वारा आस पास में काफ़ी खोज बिन किया गया लेकिन कंही पता चल नही पाया। श’व मिलने के बाद आशंका जाहिर की जा रही है कि जानवर भगाने के क्रम में दिव्यांगता रोड़ा बना जिसके कारण वह नाले में गिर गया। मूक होने के कारण किसी को आवाज भी नहीं दे सका जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। मर्माहत परिजनों ने ललपनिया में ही मृतक का अंतिम संस्कार किया।
संवाद सूत्र : नितेश वर्मा



Leave a Reply