पुलिस के टेक्निकल सेल काफी असरदार साबित होने लगी है। जिसका खुलासा करते हुए सिटी एसपी ने कहा आप कोई भी साइबर अपराध या टेक्निकली छेड़छाड़ का खुलासा दरभंगा पुलिस अपने साइबर सेल के सहारे 24 घंटे के अंदर पूरा कर लेगी। इसी का नतीजा है पुलिस ने दरभंगा के डीएम को धमकी देने वाले ज्ञानी को खोज निकाला है। डीएम को गो’ली मा’रने के मामले में थोड़ा ज्यादा समय लगा लॉकडाउन के कारण नेटवर्क कंपनियों के देर होने का कारण बताया जा रहा है। डीएम डॉक्टर त्यागराजन एसएम को गोली मारने वाले को 2 लाख रुपए देने की बात दरभंगा डीएम के सरकारी फेसबुक पर अपलोड करने को लेकर सहायक नोडल पदाधिकारी आईटी कोशंग पूजा कुमारी ने लहेरियासराय थाने में मामला दर्ज करवाया था।

टेक्निकल सेल के सहयोग से लहरिया सराय की पुलिस ने दिल्ली स्थित नोएडा से ज्ञानी गुप्ता जो कि देवराबंधौली का रहने वाला है जो महेंद्र प्रसाद गुप्ता का पुत्र बताया जाता है। ज्ञानी की महिला मित्र के कहने पर महिला मित्र के परिवार के सदस्य के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाकर डीएम को गोली मारने की धमकी दी थी ताकि परिवार के सदस्य को फंसा सकें। ज्ञानी के पास से मोबाइल एवं सिम भी बरामद कर लिया गया जिससे वह फेसबुक अकाउंट बनाया था। ज्ञात हो कि डीएम के सरकारी फेसबुक पर डीएम डॉक्टर त्यागराजन एसएम को गोली मारने वाले को 2 लाख रुपया देने की पेशकश का मैसेज मैसेज पोस्ट किया था। प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ अनोज कुमार थानाध्यक्ष एचएन सिंह एवं एएसआई मधु कुमार सिंह उपस्थित थे।
राम शरणागत मिश्र जानीपुर से



Leave a Reply