BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में श’राबबंदी और क्रा’इम कंट्रोल करने खुद फील्ड में जाएंगे DGP गुप्तेश्वर पांडेय

डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय श’राबबंदी अभियान और अपराध नियंत्रण की समीक्षा के लिए फील्ड में जाएंगे। इसके साथ ही उनके एजेंडे में सांप्रदायिक सद्भाव भी होगा। इन मसलों पर वह पुलिस अधिकारियों के साथ जहां बैठक करेंगे, वहीं जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोगों से भी बातचीत करेंगे।

फेसबुक फोस्ट पर दी जानकारी 
डीजीपी ने अपने फेसबुक अकांउट के जरिए इस यात्रा की जानकारी दी है। लिखा है कि मैं शराबबंदी अभियान की समीक्षा के साथ अपराध नियंत्रण और सांप्रदायिक सद्भाव विषय को लेकर बिहार के दौरे पर निकलना चाहता हूं। शुरुआत सीमांचल से करना है। सारे जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी किसी माध्यम से संवाद करना चाहता हूं। सीमांचल के सभी भाई बहनों की राय अपेक्षित है।

जल्द शुरू हो सकती है यात्रा 
फेसबुक पोस्ट में डीजीपी ने यात्रा की तारीख नहीं दी है। बाताया जाता है कि यह अगले तीन-चार दिनों में शुरू होगी। सीमांचल के बाद वह राज्य के दूसरे हिस्सों में भी जाएंगे और समीक्षा के साथ जनप्रतिनिधियों और अन्य संगठनों से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.