BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: कक्षा में छह फीट की दूरी पर बैठेंगे बच्चे, ड्रेस में आना जरूरी नहीं, स्कूलों के लिए ये निर्देश…

ऑनलाक के बाद स्कूलों को खोलने पर विचार हो रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। स्कूल में बच्चों को ड्रेस में आने की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। हवाला दिया गया है कि वैश्विक महामारी में स्कूल से लेकर कॉलेज तक की सभी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।

अब इसमें छूट देने पर विचार हो रहा है। लेकिन, विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा सबसे अधिक ध्यान में रखने की जरूरत है। ऐसे में लंबे समय से बंद स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए खोलने से पहले पूरी तरह सैनिटाइज कर लेना होगा। साथ ही शारीरिक दूरी से लेकर सुरक्षा तक के लिए अलग-अलग दिशानिर्देश दिए गए हैं।

स्कूल प्रबंधन के लिए निर्देश

स्कूलों को सैनिटाइज करें। पानी की समुचित व्यवस्था हो। प्रत्येक काल खंड के बाद हाथ धोने की व्यवस्था हो। कक्षा में दो बच्चों के बीच छह फीट की दूरी अनिवार्य हो। विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करें। स्कूल साफ-सुथरा रहे इसका ख्याल रखा जाए। दिन में दो या तीन बार सफाई कराएं। विद्यार्थियों के लिए ड्रेस, जूते-मोजे अनिवार्य नहीं होंगे, जिससे धुले हुए कपड़े और सामान्य जूता-चप्पल में भी वे स्कूल आ सकें। महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई ही स्कूल में कराई जाएगी।

अन्य विषय की तैयारी बच्चे घर पर करेंगेे। शारीरिक दूरी के पालन से एक बार में सभी बच्चे कक्षा में नहीं आ सकें तो दो पाली में स्कूल का संचालन करें। स्कूल के मुख्य गेट पर बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी। कुर्सी-टेबल और बेंच-डेस्क की डिटॉल से दो बार सफाई कराएं। 55 सीट के क्लासरूम में 25 बच्चे ही बैठेंगे। सर्दी-जुकाम वाले बच्चों को घर पर रहने की सलाह दें।

अभिभावकों के लिए निर्देश

बच्चा स्वस्थ हो तभी स्कूल भेजें। बच्चे के स्वस्थ होने का घोषणापत्र अभिभावक देंगे। बच्चों के कपड़े, बैग की सफाई पर विशेष ध्यान देंगे। स्कूल से घर लौटने के बाद बच्चे का हाथ सैनिटाइज कराएंगे। मास्क व ग्लब्स पहनाकर ही बच्चे को स्कूल जाने दें। बच्चे को भी सैनिटाइजर दें और उसके उपयोग की विधि बताएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.