डीपीएस ने 15 जून से जूम एप के जरिये ऑनलाइन क्लासेस शुरू करने की योजना को स्थगित किया
बोकारो : दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो प्रबंधन ने ऑनलाइन क्लासेस को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। डीपीएस प्रबंधन ने ऑनलाइन क्लासेस शुरू होने के कुछ दिन पहले इस संबंध में नोटिस निकाला था। जिसमें डीपीएस ने 15 जून से जूम एप के जरिये ऑनलाइन क्लासेस शुरू करने की घोषणा थी। प्राइमरी सेक्शन में पढ़ने वाले बच्चो के माता-पिता ऑनलाइन क्लासेस को लेकर तनाव में आ गए थे। क्योंकि छोटे बच्चो को ऑनलाइन क्लासेस कराने के लिए माता-पिता में से किसी एक को अपने काम को छोड़कर अपने बच्चे के साथ बैठना होता। अभिवावक के बढ़ते रोष को देखते हुए बोकारो विधायक, बिरंची नारायण, बोकारो स्टील ऑफिसर एसोसिएशन और अन्य ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। विधायक ने इस बाबत डीपीएस प्रबधन से बात भी की थी। अखबारों के मेल में भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया पहुंचनी शुरू हो गयी थी। कई वाहट्सएप्प ग्रुप में भी इस मामले को लेकर वाद-विवाद चल रहा था। लोगो ने चीफ मिनिस्टर, हेमंत सोरेन, शिक्षा मंत्री, जगरनाथ महतो और डिप्टी कमिश्नर, बोकारो, मुकेश कुमार को भी इस मामले को ट्वीट करके अवगत कराया था।
कई अभिवावक दावा कर रहे थे कि ट्यूशन फीस प्राप्त करने के लिए डीपीएस ने जूम के माध्यम से लाइव ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की है। हाल ही में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मीटिंग कर यह फैसला सुनाया था कि जिन निजी स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की हैं, वही केवल लॉकडाउन के दौरान छात्रों से ट्यूशन फीस ले सकते हैं। इसके बाद डीपीएस, बोकारो ने ऑनलाइन क्लासेस शुरू करने की घोषना की थी।

इस मामले को तूल पकड़ता देख, डीपीएस प्रबंधन ने शनिवार के करीब 3 बजे अपने वेबसाइट में सर्कुलर निकाल ऑनलाइन क्लासेस को किसी तकनीकि कारण से स्थगित करने की घोषणा कर दी है। शायद इसपर विचार-विमर्श कर डीपीएस प्रबंधन नई तारीख की घोषणा करेगा। डीपीएस की मैनेजिंग कमेटी जिसमे बोकारो स्टील प्लांट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, पर्सनेल एंड एडमिनिस्ट्रेशन, मुकुल प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डीके साहा और चीफ जनरल मैनेजर, पर्यावरण, नविन श्रीवास्तव है। इन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रिंसिपल एस गंगवार से रिव्यु करने की बात कही। जिसके बाद डीपीएस प्रबंधन ऑनलाइन क्लासेस को नए रूप में लाने पर विचार कर रहा है। आॅनलाइन क्लासेस के पोस्टपोंड होने पर पेरेंट्स ने काफी प्रसन्नता जाहिर की है और आगे डीपीएस प्रबंधन को गार्डियनस की समस्याओं को देखते हुए इसे लाने का सुझाव दिया है।
संवाद सूत्र : नितेश वर्मा



Leave a Reply