BIHARBreaking NewsSTATE

#MUZAFFARPUR: चमकी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण..

मुजफ्फरपुर– जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक मे जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा द्वारा की जा रही कवायद लगातार जारी है।चमकी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं उसके रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान। “अडॉप्ट अ विलेज इनिशिएटिव” के अंतर्गत जिले के सभी 385 पंचायतों में सघन जागरूकता अभियान को अमलीजामा पहनाते हुए चमकी को धमकी स्लोगन को धरातल पर उतारने का अभूतपूर्व प्रयास निरंतर जारी है। इस क्रम में प्रखंड, पंचायत, गांव और टोला स्तर पर चमकी बुखार पर नियंत्रण हेतु जागरूकता कार्यक्रम को गति प्रदान की जा रही है।आज जिले के सभी 385 पंचायतों में 385 पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह के निर्देश के आलोक में सघन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया ,चमकी पर चर्चा भी की गई। सभी पदाधिकारियों द्वारा गांव/टोलो का भ्रमण किया गया।आशा/सेविका को मोटिवेट किया गया। पम्पलेट्स एवं हैंडविल भी वितरित किये गए ।पंचायत स्तरीय समन्वय समिति एवं गांव स्तर पर गठित टीमों के साथ ,टैग किये गए वाहन चालकों/ऑनर के साथ बैठक भी की गई।

जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह के द्वारा लगातार पदाधिकारियों को एवं कर्मियों को निर्देशित किया जा रहा है। साथ ही कोरोना और चमकी बुखार को लेकर उत्पन्न कठिन परिस्थितियों के बावजूद पदाधिकारियों और कर्मियों के द्वारा अपने उतरादायित्वो के निर्वहन के क्रम में किए जा रहे कार्यों के बाबत उनकी हौसला अफजाई भी उनके द्वारा की जा रही है।नतीजन, सभी पदाधिकारी और कर्मी जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में अपना सौ प्रतिशत देने में भी कोई गुरेज नही कर रहे हैं।इसके अलावे एफ०एम के माध्यम से रेडियो जिंगल्स के द्वारा प्रचार करते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही आगे आने वाले दिनों में होर्डिंग्स/ फ्लेक्स संस्थापन के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार के कार्य को भी अंजाम दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.