BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

RANCHI: झारखंड में लॉकडाउन नहीं बढ़ेगा, मंगलवार से राज्‍य में जूता-चप्‍पल और कपड़े की दुकानें भी खुल जाएगी…

झारखंड में लॉकडाउन नहीं बढ़ेगा, मंगलवार से राज्‍य में जूता-चप्‍पल और कपड़े की दुकानें भी खुल जायेगी.

रांची : झारखंड में लॉकडाउन बढ़ने के चर्चे पर झारखंड सरकार ने पूर्ण विराम लगा दिया है. लॉकडाउन बढ़ाने की खबरों के बीच सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है. अब झारखंड में लॉकडाउन नहीं बढ़ेगा. वहीं मंगलवार से राज्‍य में जूता-चप्‍पल और कपड़े की दुकानें भी खुल जायेगी. सरकार ने लॉकडाउन के कारण चरमराई अर्थव्‍यवस्‍था को फिर से पटरी पर लाने की पहल शुरू कर दी है.

इसी के तहत राज्‍य सरकार ने दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है. मगर इस दौरान कोरोना महामारी को लेकर जारी गाइडलाइल का पालन करना होगा. मास्‍क और सैनिटाइजर का प्रयोग जरूरी होगा. वहीं सोशल डिस्‍टेंसिंग का भी पालन करना होगा.

संवाद सूत्र : नितेश वर्मा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.