सीतामढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह राजद नेता चंदन यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जन्म दिन दलित,महादलित,गरीब गुरुबो एवं जरूरतमंद लोगो को भोजन करा कर गरीब सम्मान दिवस के रुप में मनाया।वही राजद नेता श्री यादव ने कहा आज हमारे नेता गरीब,गुरुबो,शोषित अकलियतों की लड़ाई लड़ने वाले राजद सुप्रीमो आदरनीय श्री लालू प्रसाद यादव जी का 73 वे जन्मदिन है।

उनके जन्मदिन पर आज हम लोगो ने गरीबों,पिछड़ों, अतिपिछड़ों के लिए भोज कार्यक्रम का आयोजन किए।जिसमे लोगो को खाना खिलाया गया।एवं आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी के लंबी उम्र की कामना करता हूं।वही मौके पर राजद नेता नवल राय, हरि किशोर राय,रत्नेश्वर राय,चितरंजन झा,टुनटुन राय मुखिया सजी अहमद,युवा समाजसेवी नंदन कुमार यादव,मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह,अरिवंद कुमार,सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे




Leave a Reply