BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: ग्राहकों की भीड़ और सड़क पर वाहनों के दबाव से सं’क्रमण का बढ़ा दोहरा ख’तरा

शहर के बाजारों में उमडऩे वाली लोगों की भीड़ तथा सड़क पर बढ़ते वाहनों के द’बाव के बीच एकबार फिर संक्र’मण के प्रसार का ख’तरा बढ़ता नजर आ रहा है। पुलिस की चौकसी और सख्ती के बावजूद लोग नियमों को तो’ड़ रहे है। शारीरिक दूरी का पालन करना तो दूर बगैर मास्क के ही लोग निकल रहे है। इतना ही नही जाम के दौरान एक-दूसरे के करीब आ रहे है। गुरुवार को भी शहर में कुछ ऐसी ही तस्वीर दिखी। जीरोमाइल, भगवानपुर, सरैयागंज, गोला रोड, मिठनपुरा, मोतीझील, कल्याणी, जवाहरलाल रोड, सूतापट्टी, इस्लामपुर, माड़ीपुर समेत विभिन्न इलाकों में जाम लगा रहा। कड़ाके की धूप के बीच लोग परेशान रहे।

बाजार का रफ्तार बरकरार

गुरुवार को भी बाजार की रफ्तार बरकरार रही। बाजार सिमटने तक कारोबार ने 100 करोड़ का आंकड़ा बरकरार रखा। कपड़ा, रेडीमेड, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक और शंृगार प्रसाधन मंडी में जबरदस्त भीड़ रही। आटोमोबाइल, सराफा, लहठी, जूते-चप्पल, फर्नीचर, होटल, रेस्टोरेंट और मॉल का कारोबार भी खूब चला। थोक किराना मंडी गोला रोड, सराफा मंडी सोनापट्टी, इलेक्ट्रिॉनिक्स मार्केट तिलक मैदान रोड स्थित, कपड़ा मंडी सूतापट्टी के अलावा मिठनपुरा, कल्याणी, मोतीझील व सरैयागंज के इलाकों में ज’बरदस्त भीड़ रही।


उत्पादन बढऩे से सब्जी की गिरी कीमतें

जिले में सब्जी की कीमतें लगातार गिर रही है। उत्पादन बढऩे के बावजूद मांग में जारी गिरावट का आलम यह है कि कहीं दस रुपए किलो तो कही दस रुपये में दो किलो भिंडी बिक रही है। दस दिन पूर्व 40 रुपये किलो बिने वाली टमाटर भी पांच से दस रुपये किलो की दर से बिक रही है। बाजार में आम उपलब्ध है। लेकिन खरीदार नहीं मिल रहा है। फल का आकार छोटा होने के चलते आम की बिक्री नहीं हो पा रही है। जबकि, इसकी शुरूआती कीमत 100 रुपये किलो थी जो घटकर 40 रुपये किलो हो गई है। बाजार में लीची को भी खरीदार नहीं मिल पा रहा है।

एक नजर : सब्जी की कीमत पर

टमाटर : 5 से 10 रुपये किलो

करैला : 10 रुपये किलो

परवल : 25 रुपये किलो

भिंडी : 5 से 10 रुपये किलो

बैगन : 20 से 25 रुपये किलो

आम : 40 से 50 रुपये किलो

हरा मिर्चा : 15 से 20 रुपये किलो

शिमला मिर्च : 30 रुपये किलो

अरूई : 30 रुपये किलो

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.