BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: संदेहास्पद अवस्था में युवक की मौ’त, ह’त्या का आ’रोप…

मुजफ्फरपुर : मुशहरी थाना क्षेत्र के द्वारिकानगर उच्च विद्यालय के पीछे एक युवक का शव देखने के बाद गाव में स’नसनी फैल गई। इसी बीच सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो गया। मृ’तक की पहचान द्वारिकानगर निवासी नथुनी साह के 35 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में की गई। खबर पाकर स्वजन बदहवास होकर वहा पहुंचे। घ’टना की सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, एसआइ रंजीत कुमार दलबल के साथ पहुंचे। पूछताछ में मृ’तक के पिता ने बताया कि उनके पुत्र ने आज सुबह उसने काम करने शहर जाने की बात बताई। कुछ देर बाद गौरी तिवारी के पुत्र किशुनी तिवारी ने आकर कहा कि चलो ताड़ी पीकर आते हैं। वहा से दोनों द्वारिकानगर बाध पर स्थित दिनेश पासवान की दुकान में गए और ताड़ी पी। उसके बाद उसका श’व ही मिला। उसने पुलिस को बताया कि शका है कि ताड़ी विक्रेता व किशुनी ने ह’त्या कर श’व को यहा फेंक दिया है। स्वजनों के अनुसार मृ’तक की पत्नी को प्रसव के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया जा चुका है। इसी बीच यह घटना हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौ’त के कारणों का खुलासा हो सकेगा। खबर लिखे जाने तक पुलिस को लिखित शि’कायत नहीं मिली थी।

दहेज के बकाया पैसों की खातिर विवाहिता की ह’त्या

पारू थाना के भागवतपुर गाव में दहेज के बकाया पैसे नहीं मिलने से आक्रोशित ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया। विवाहिता की मा ने गुरुवार को छह लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बताया गया कि साहेबगंज थाने के सिमरा नन्हकार निवासी बालेंद्र साह की पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी पांच वर्ष पहले पारू थाना के भागवतपुर गाव के स्व. बलिराम साह के पुत्र रामकुमार साह से हुई थी। विवाहित की मा सकीला देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही प्रियंका के पति रामकुमार साह, ननद जूली देवी और सास दहेज में बकाया रुपये की माग करने लगे। जब उसने मायके की माली हालत से अवगत कराया तब पति, ननद और सास प्रताड़ित करने लगे। रामकुमार साह ने सात माह पूर्व प्रियंका को दहेज के रुपये लाने के लिए मायके पहुंचा दिया। फिर इस मामले को लेकर दोनों पक्षो में समझौता होने के बाद प्रियंका को उसका पति बुलाकर ले गया। बुधवार को पता चला कि उसकी पुत्री की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है। थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.