जिले में एईएस का कहर भी लगातार बढ़ रहा है। एसकेएमसीएच में भर्ती तीन और बच्चों में एईएस की पुष्टि हुई है। इसमें बेतिया की रिफत को छह जून को भर्ती किया गया। वहीं पूर्वी चंपारण की श्रृष्टि कुमारी व सीतामढ़ी के रितेश कुमार को नौ जून को पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया। गुरुवार को पैथोलॉजी विभाग से आई रिपोर्ट में तीनों में एईएस की पुष्टि हुई है।

छह बच्चों का चल रहा इलाज
अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील शाही ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक 45 बच्चों को भर्ती कराया जा चुका है। जिसमें से 34 बच्चे इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि छह बच्चों का इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। मालूम हो कि इस सीजन में पांच की एसकेएमसीएच और एक बच्चे की मौ’त केजरीवाल अस्पताल में हो चुकी है।



Leave a Reply