गोमिया/बोकारो : उप विकास आयुक्त श्री रवि रंजन मिश्रा ने गोमिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर चल रहे मनरेगा कार्यों का जायजा लिया। बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत हरियाली लाने की दिशा एवं फलदार वृक्षों का रोपण में किया जा रहा कार्य का निरीक्षण भी किया। आम बागवानी लगाने हेतु खुदाई किये जा रहे जमीन पर पहुंच श्रमिकों से बात भी किया। सभी को सामाजिक दूरी बनाकर कार्य करने तथा मास्क लगाकर रहने को निदेश दिया गया।

उप विकास आयुक्त श्री रवि रंजन मिश्रा ने गोमिया प्रखंड के निरीक्षण के दौरान सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही साथ उक्त क्षेत्र में मनरेगा अंतर्गत टीसीवी एवं डोभा का निर्माण अब तक कितना हुआ का रिपोर्ट जिला को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान वरीय लेखा पदाधिकारी श्री पंकज दुबे सहित अन्य उपस्थित थे।
संवाद सूत्र : नितेश वर्मा



Leave a Reply