Breaking NewsJHARKHAND

धनबाद नगर निगम वार्ड 17 के अमन सोसाइटी, आजाद नगर भूली कंटेनमेंट जोन घोषित, लगाया गया क’र्फ्यू

धनबाद

धनबाद नगर निगम वार्ड 17 के अमन सोसाइटी, आजाद नगर भूली कंटेनमेंट जोन घोषित, लगाया गया कर्फ्यू

धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 17 के अमन सोसाइटी, आजाद नगर भूली में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने पोजिटिव मरीज के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

कंटेनमेंट जोन : एपी सेंटर के पूरब में परती जमीन एवं मो अब्बास, मो कासिम आलम के घर तक, पश्चिम में फिरोज अंसारी एवं साहब कुरैशी के घर तक, उत्तर में मो निजामुद्दीन अंसारी के घर तक, दक्षिण में मो निजामुद्दीन के घर तक कंटेंटमेंट जॉन का निर्माण किया गया है।

बफर जोन : एपी सेंटर के पूरब में बाईपास रोड हिरक, पश्चिम में “ए ब्लॉक” भूली बस्ती रोड, उत्तर में शहरधार पथरागौरा भूली बस्ती रोड तथा दक्षिण में आजाद नगर भूली रोड तक बफर जोन का निर्माण किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.