BIHARBreaking NewsSTATE

पतंजलि की दवा से ठीक हुए कोरोना के 1000 से अधिक मरीज, आचार्य बालकृष्ण ने किया दावा

पूरी दुनिया में कोरोना का क’हर जारी है. आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में 71 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्र’मित हैं. वहीँ 4 लाख से अधिक लोगों की इससे मौ’त हो गयी है. भारत की बात करें तो करीब 2.87 लाख लोग कोरोना वायरस से सं’क्रमित है और 8 हज़ार से अधिक लोगों की इससे मौ’त हो चुकी है. हालाँकि अभीतक इस वायरस के सं’क्रमण के रोकथाम के लिए अभीतक वैक्सीन की खोज नहीं हो पाई है. कई जगहों पर इसके लिए रिसर्च चल रहा है. इस बीच पतंजलि आयुर्वेद के को-फाउंडर आचार्य बालकृष्ण ने एक नया दावा किया है.

पतंजलि की ओर से दावा किया गया है कि उसने कोरोना की दवा बनाने में सफलता हासिल कर ली है. आचार्य बालकृष्ण इस दवा से 1 हजार से ज्यादा लोगों के ठीक होने की भी बात कही है. आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया कि अलग-अलग जगह पर कई कोरोना पॉजिटिव मरीजों को यह दवा दी गई, जिसमें से 80 फीसदी लोग ठीक हो चुके हैं.

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि जैसे ही कोरोना महामारी ने चीन के साथ पूरे विश्व में दस्तक दी तो उन्होंने अपने संस्थान में हर विभाग को सिर्फ और सिर्फ कोरोना के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा पर काम करने में लगा दिया, जिसका परिणाम अब सामने आया है. उन्होंने कहा कि इस दवा का न केवल सफल परीक्षण किया गया, बल्कि इसे तैयार भी कर लिया गया.

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि शास्त्रों, वेदों को पढ़कर और उसे विज्ञान के फॉर्मूले में डालकर आयुर्वेदिक चीजों से यह दवा बनाई गई. उन्होंने कहा कि इस दवा के निर्माण के लिए पतंजलि के सैकड़ों वैज्ञानिक दिन-रात एक कर काम करते रहे.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.