BIHARBreaking NewsPATNASTATE

#Breaking: पटना के कई इलाके समेत 30 जगहों पर BSNL की सेवा ठप, लोगों को हो रही भारी पे’रशानी

PATNA : पटना समेत बिहार के 30 इलाकों में बीएसएनएल की सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है. जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने बीएसएनएल के 30 जगहों से टावर से अपनी सेवा बंद कर दी है.

टावर हटा देने से पटना सहित मुजफ्फरपुर, बख्तियारपुर सहित कई जिलों में बीएसएनएल की सेवा चरमरा गई है. इन सबमें सबसे खराब नेटवर्क पटना के बख्तिरायपुर का है. ग्राहक परेशान हो गए हैं. न तो कहीं कॉल लग रहा है और न ही इंटरनेट काम कर रहा है.


वहीं पटना में आठ जगहों पर बीएसएनएल का टावर हटा लिया है. ट्रांसपोर्ट नगर, बैकटपुर, रानीपुर खिड़की, ललित भवन, पाटलिपुत्रा इंडस्रट्रियल एरिया और नार्थ एसकेपुरी में बीएसएनएल की सेवा प्रभावित है. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सबसे ज्यादा फजीहत सरकारी अधिकारियों को झेलनी पड़ रही है. क्योंकि सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए उनके नंबर सार्वजिनिक कर दिए गए हैं. लेकिन कॉल नहीं लगने से जरुरमंद लोगों को भटकना पड़ रहा है.

बता दें कि ये दोनों कंपनियां टावर के लिए साथ रुम तैयार करती है. जीटीएल का  बीएसएनएल पर करोंड़ों का बकाया है.घाटे से बचने के लिए जीटीएल 120 जगहों पर टावर मुहैया करा रही थी. इनमें से 30 टावरों की पावर सप्लाई बंद कर दी गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.