BIHARBreaking NewsPATNASTATE

#PATNA: मां ने पढ़ने के लिए डां’टा, तो 8वीं की स्टूडेंट ने लगा ली फां’सी…

PATNA :  कोरोना संकट के बीच घर पर रह रही आठवीं क्लास की स्टूडेंट ने मां की फ’टकार के बाद फां’सी लगाकर जान दे दी. छात्रा गांधी मैदान थाना इलाके के लोदीपुर में किराए के मकान में अपने माता-पिता के साथ रहती थी. घ’टना मंगलवार की है.

मां की डांट के बाद आठवीं में पढ़ने वाली खुशी अपने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर फंखे से झूल गई. घर का कमरा बंद देखकर मां ने उसे आवाज लगाई पर उसने दरवाजा नहीं खोला. जिसके बाद महिला ने शोर-शराबा शुरू किया तब आसपास के लोगों ने वेंटीलेटर से देखा तो पाया कि लड़की फां’सी के फंदे से झूल रही है.

जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर श’व को बाहर निकाला. कमरे में कोई सु’साइ़ड नोट नहीं मिला है.  छात्रा के पिता श्याम सुमन रत्नाकर परिवहन विभाग में चालक हैं. पुलिस ने मामले को लेकर यूडी केस दर्ज कर लिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.