BIHARBreaking NewsEDUCATIONSTATE

बड़ी खबर: सितंबर से बिहार के सभी कॉलेजों में पढ़ाई रेगुलर होगी, अगस्त तक लिया जाएगा ऑनलाइन एडमिशन…

PATNA : कोरोना सं’कट के बीच बिहार के कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने को लेकर राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने बड़ा फैसला किया है। राजभवन ने हाई लेवल मीटिंग के बाद दिया फैसला किया है कि सितंबर महीने से राज्य के सभी कॉलेजों में पढ़ाई को रेगुलर किया जाए। साथ ही साथ अगस्त महीने तक ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर लेने का भी निर्देश दिया गया है। राज्यपाल ने सभी यूनिवर्सिटी को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

राज्यपाल फागू चौहान ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि कोरोना संकट के बीच विद्यार्थियों की कम से कम पढ़ाई बाधित हो इसके लिए नीति बनाकर आगे बढ़ा जाए। यूजीसी और सरकार के निर्देश के अनुसार विश्वविद्यालय परीक्षा आयोजित कर कम समय में रिजल्ट जारी करें ताकि सेशन पीछे ना हो। विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए रेशनेलाइजेशन के मुताबिक रोस्टर क्लियर करा कर शिक्षा विभाग को रिक्तियों के बारे में जानकारी दें हाई लेवल मीटिंग के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों को यह भी निर्देश दिया है कि वह नैक एक्रीडियेशन की तैयारी पूरी कर ले और उसकी बेहतरी के लिए लगातार प्रयास करें।

राज्य में हायर एजुकेशन के लिए उच्चतर शिक्षा सर्वे इकाई का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सतीश चंद्र झा होंगे। सर्वे के निदेशक उच्च शिक्षा निदेशक डॉ रेखा कुमारी होंगी जबकि राज्य नोडल पदाधिकारी उपनिदेशक के सांख्यिकी रामानंद पोद्दार लेखापाल सांख्यिकी पर्यवेक्षक अरुण कुमार सिन्हा और कंप्यूटर ऑपरेटर कुमार राजेश होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.