कांटी प्रखंड का सवार्धिक बाढ़ प्रभावित मिठनसराय माधोपुर गांव इस साल बाढ़ से तबा’ह नहीं होगा। यह बात सांसद वीणा देवी ने बांध के निरीक्षण के बाद कहा कि यहां पांच साल से हर बार बड़ी तबाही होती है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल 3 लोगों की मौत हो गई थी। सांसद बोलीं कि वह जिलाधिकारी से पूरे मामले को अवगत कराकर उनके साथ आगे निरीक्षण करेंगी। गांव को बचाने के लिए हर स्तर पर वह पहल करेंगी। आज वह मिठनसराय गांव का भ्रमण कर अधूरे बांध का निरीक्षण किया।
सांसद मंगलवार को ग्रामीणों के साथ बाढ़ से होने वाली तबाही के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराते हुए निदान की पहल की। सांसद वीणा देवी ने कहा कि बाढ़ से गांव को बचाने के लिए जिलाधिकारी से लेकर जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। सांसद ने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे और जिलाधिकारी को स्थल निरीक्षण के लिए कहेंगे। साथ ही रेलवे फाटक के निर्माण के लिए मंत्रालय में सूचित किया जाएगा ताकि इस ग्रामीण इलाके के लोगों को अच्छी जिंदगी मिल सके। क्योंकि हर वर्ष यहां पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जीवनयापन भयावह हो जाती है। ऐसे में जिला प्रशासन टेनी बांध का निर्माण जल्द से जल्द करें। इस पहल के लिए पूर्व जिला पार्षद नीरा देवी को बधाई दिया कि वह कांटी की इतनी बड़ी जनसमस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ आगे आई है। कोल्लुआ पैगंबरपुर, मिठनसराय, माधोपुर विकास समिति के संयोजक अधिवक्ता अरुण पांडे ने बताया कि गांव को बचाने के लिए पिछले दिनों सदातपुर के मुखिया अनिल चौबे की देखरेख में महापंचायत का आयोजन कर विषहर स्थान के पास टेनी बांध की मिनी धारा को श्रमदान व सरकार के सहयोग से बांध बांधने का निर्णय लिया गया। इधर लगातार बारिश के कारण काम बंद है। हर साल जान-मान का नुकसान
बूढ़ी गंडक नदी किनारे बसे लस्करीपुर, सदातपुर, पैगम्बरपुर कोल्हुआ पंचायतों की करीब बीस हजार की आबादी बाढ़ से हर साल प्रभावित होती है। ग्रामीण गुडू सहनी ने बताया कि संगम घाट के पास ढेनी बांध से निकली मिनी धार के कारण हर साल बाढ़ से तबाही होती है। जान-माल का नुकसान होता है। बरसात के समय अगर कोई गांव में बीमार हो गया तो उसको इलाज के लिए गांव से निकलना मुश्किल हो जाता है। छत पर, बांध पर या फिर फोर लेन पर जान जोखिम में डालकर रहना पड़ता है।

निरीक्षण में ये हुए शामिल
इस मौके मुखिया इंद्रमोहन झा, मुखिया अनिल चौबे,भाजपा नेता हरिमोहन चौधरी, ब्रह्म सेवा ट्रस्ट के संयोजक बब्लू तिवारी, कामलेशकान्त गिरी, प्रदीप सहनी, लालबाबू सिंह, समोद राम, राजू सिंह, गोपाल सिंह, गुड्डू सिंह, दिलीप राम, रामप्रवेश सहनी, पांचू राम, सुरेश सिंह, अरुण पांडेय, कर्मवीर कुमार, नन्हें सिंह,
गोपाल सिंह, लक्षमण सहनी, गुडू सहनी, दिलीप राम, मनोज लाल श्रीवास्तव अमीन, धर्मेन्द्र मिश्रा, संजय राय, सुरेन्द्र सिंह कर्मवीर कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



Leave a Reply