BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: मां के हार्ट-अ’टैक की झूठी कहानी बना दूसरी शादी रचाना चाह रहा था युवक, खुली पोल-टू’टा निकाह

मां के हार्ट-अ’टैक की झूठी सूचना ने दूसरी शादी (Second marriage) की तैयारी में जुटे युवक की पोल खुल गई। शक होने पर जब लड़की पक्ष वालों ने छानबीन की तो पता चला कि लड़के ने पहले एक शादी कर रखी है। वह पहली पत्नी को छोड़ दिया है। पहली पत्नी उसके खि’लाफ थाना में मामला भी दर्ज करा रखी है। हालांकि इससे पहले लड़की पक्ष वालों से छह लाख नकद (Six lakh case) व चार लाख का सामान उसने झटक लिया था। लड़की पक्ष वालों की ओर से काजीमोहम्मदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज (FIR Lodge) कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह है पूरा मामला

काजीमोहम्मदपुर थाना के माड़ीपुर में एक लड़की की शादी पश्चिमी चंपारण जिला के शिकारपुर थाना के नंदपुर के आसिफ रजा से तय थी। पहले शादी चार अप्रैल को तय थी। लॉकडाउन के कारण छह मई की तारीख तय की गई। शादी के लिए दूल्हे को छह लाख रुपये नकद व चार लाख का आभूषण व इलेक्ट्रॉनिक सामान उपहार में दिया गया। दूल्हे व उसके स्वजनों ने पहली शादी की बात छुपाई थी।

मां के हार्ट-अटै’क झूठी कहानी बनाई

बरात वाले दिन सुबह 6:00 बजे दूल्हे ने कॉल किया। कहा कि उसकी मां को हार्ट- अ’टैक आया है। वे अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसी स्थिति में चार-पांच लोगों के सामने ही निकाह पढ़ लिया जाएगा। उसकी इस जल्दबाजी ने लड़की वाले के मन में आशंका पैदा कर दी।

पहली पत्‍नी को धो’खा देकर हो गया था फरार

जब छानबीन की गई तो पता चला कि लड़का झारखंड के देवघर के रूमी परवीन से पहली शादी की थी। उसे धोखा देकर फरार हो गया था। उसने आसिफ के खि’लाफ शिकारपुर थाना में प्राथमिकी कराई है। लड़की पक्ष के लोगों ने जब लड़के की तलाश की तो वह फरार निकला।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.