BIHARBreaking NewsSTATE

लालू परिवार पर भ’ड़के CM नीतीश, बोलें- उनको सिर्फ संपत्ति ह’ड़पने की चिंता, बोलते रहते हैं अ’नाप-श’नाप

PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर ह’मला बोला है. सीएम ने कहा कि हमलोग काम करने में जुटे हैं. लेकिन विपक्ष के नेता सिर्फ संपत्ति ह’ड़पने में जुटे हैं.  ये लोग अ’पराधियों को बचाते थे. लेकिन हमलोग तो किसी को ना तो फंसाते हैं और न ही बचाते हैं. सीएम आज तीसरी बार जेडीयू नेता के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर रहे थे.

पढ़े लिखे लोग भी उड़ाए मजाक

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब बिहार में शराबबंदी लागू किया. आज भी पढ़े लिखे लोग भी इसका मजाक उड़ाते हैं. कुछ न कुछ इसके विरोध में लिखते रहते हैं. बिहार पुलिस ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है. लेकिन उनके कार्यकाल में तो अपराधियों को ही संरक्षण दिया जाता था.

विकास योजनाओं के बारे में दे जानकारी

सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं से कहा कि बिहार में किस तरह का हाल था. लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे. लेकिन अब तो चैन से लोग रह रहे हैं. अपने क्षेत्र के लोगों को इसके बारे में बताए. बिहार सरकार की कई योजनाओं ने समाज में बदलाव लाया. कई योजना चल रही है. लॉकडाउन के कारण इन कामों में थोड़ी देर हुई है. इन सभी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दे.

गोपालगंज-सीवान का क्या था हाल

सीएम नीतीश ने कहा कि गोपालगंज और सीवान समेत बिहार की क्या स्थिति थी इसके बारे में सभी को पता है. लेकिन अब स्थिति बदल गई है. जो अनाप शनाप बोलते हैं उनको उस समय का आइना देखा दिजिएगा. उस दौरान कितने लोग क’ष्ट में थे. अब हर घर बिजली पहुंच गई है. 5 हजार मेगावाट से अधिक बिजली की खपत हो रही है. लॉकडाउन के दौरान भी किसी को कष्ट नहीं होने दिया गया है. हर चीजों के बारे में लोगों को बताएं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.