BIHARBreaking NewsSTATE

लालू परिवार पर ज’मकर बरसे सांसद ललन सिंह

लालू परिवार पर जमकर बरसे सांसद ललन सिंह।

सोमवार को पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए जदयू संसदीय दल के नेता सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने राजद प्रमुख लालू यादव के सम्बन्ध में कहा कि जिस व्यक्ति ने लोक-लाज एवं शर्म-हया को ताखा पर रख दिया हो,उसकी बातों पर ध्यान देने का कोई औचित्य नहीं है। लालू यादव को ट्वीट करके यह बताना चाहिए कि वो तीन साल से होटवार जेल में क्यों बंद हैं।वो स्वतंत्रता आंदोलन में तो जेल गए नहीं।वो जेल में इसलिए कैद हैं क्योंकि उन्होंने जानवर को खिलाए जाने वाले चारे के चोरी का जघन्य अपराध किया।
सांसद ने आगे कहा कि वहीं नीतीश कुमार जी कहीं भी रहेंगे,बिहार की जनता के हितों की रक्षा करना ही अपना कर्तव्य मानते हैं और निरंतर इसमें प्रयत्नशील रहते हैं।लालू यादव अपने कार्यकाल में घूमते थे ताकि माल बटोर सकें,टिकट देने के बदले संपत्ति लिखवा सकें,नौकरी देने के बदले जमीन लिखवा सकें।वो खुद तो डूबे ही बेटे-बेटी को भी लपेट लिए।
कोविड 19 से उत्पन्न हालत में भी माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी लगातार काम करते रहे हैं।यहाँ बिहार में जो व्यवस्था हुई और है,वह लालू यादव को दिखाई नही पड़ती है।क्योंकि वो तो सींखचों में कैद हैं।अब उनको बताने वाला कौन है।इस आपदाकाल में बिहार में रह रहे लोगों के साथ-साथ बाहर से जो लोग वापस लौटकर आ रहे हैं उनकी भी देखभाल की जा रही है,उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की गई।लोगों को कहाँ रखना है,कैसे स्वस्थ्य रखना है इन सब बातों का मुख्यमंत्री जी ने खुद ख्याल रखा।

क्वरंटाइन सेंटरों में भी सीधा संवाद किया।कोरोना संकट में माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिहार में जो काम किया है वैसा शायद ही किसी अन्य प्रदेश में हुआ हो।वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सम्बंध में सांसद ने कहा कि दुनिया में कोई दूसरा उदाहरण नही जो नाबालिक रहते हजारों करोड़ के अवैध संपत्ति के मालिक बन गए।इन माता-पिता और पुत्र सबने मिल कर सिर्फ बिहार को लूटने का काम किया है,राज्य को खोखला कर दिया।अभी तो थाली बजाइए पर चुनाव के बाद तो छाती ही पीटना पड़ेगा।

संवाद सूत्र : राम शरणागत मिश्र जानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.