कोरोना के संकट काल मे जिले के लिए खुशखबरी ।
75 करोड़ की लागत से जुलाई में पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी । डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने वरीय पदाधिकारियो के साथ निर्माण कार्य का लिया जायजा ।
डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने एसपी अनिल कुमार एवं जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ गोसाईपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के अंतिम चरण के निर्माण कार्य का जायजा लिया। डीएम ने एकेडमिक भवन, गर्ल्स हॉस्टल, बॉयज हॉस्टल, प्रिंसिपल क्वार्टर, स्टाफ क्वार्टर में चल रहे अंतिम चरण के फिनिशिंग कार्य देखा एवम भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रमेश पंडित को कई दिशा भी दिया ।
डीएम ने कहा कि जुलाई के अंत तक हर हाल में निर्माण कार्य को पूर्ण करें। डीएम ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से भी बातचीत किया और उन्हें कोरोना के संक्रमण से बचने हेतु हमेशा मास्क का उपयोग करने एवं 2 गज की दूरी का पालन करने की सलाह दी।
गौरतलब हो कि लगभग 20 एकड़ में इस सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का निर्माण किया गया है ।इसके निर्माण में 75 करोड़ की लागत आई है। मार्च 2018 में इसका कार्य आरंभ हुआ था जो जुलाई में पूर्ण हो जाएगा।

प्रथम फेज में जी प्लस टू का एकेडमी भवन, ज़ी प्लस वन का गर्ल्स हॉस्टल, जी प्लस 3 का बॉयज हॉस्टल, स्टाफ क्वार्टर, जी प्लस वन का प्रिंसिपल क्वार्टर, के अतिरिक्त प्रोफेसर क्वार्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर क्वार्टर, सपोर्टिंग स्टाफ क्वार्टर, चतुर्थवर्गीय स्टाफ क्वार्टर आदि का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है,जो जुलाई में पूर्ण हो जाएगा।द्वितीय फेज के निर्माण कार्य के लिए ऑडिटोरियम, कर्मशाला भवन ,हॉर्टिकल्चर, वाटर बैंक , पंप हाउस ,फायर फाइटिंग, लैंडस्केप आदि का प्राक्कलन तैयार कर प्रस्ताव स्वीकृति हेतु विभाग को भेजा गया है ।
गौरतलब हो कि सरकार के सात निश्चय अंतर्गत प्रत्येक जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज एवं मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना है। कोरोना महामारी के इस संकटकाल में भी ससमय विकास के इस कार्य को पूर्ण करना निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इस इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्य का अंतिम चरण तीव्र गति से किया जा रहा है।
डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने पूरे इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर का भ्रमण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी कार्यपालक अभियंता को दिया। इस अवसर पर एसपी अनिल कुमार, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, डीडीसी प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार गौरव (भा0 प्र0 सेवा )अनुमंडल पदाधिकारी पुपरी ,अनुमंडल पदाधिकारी बेलसंड सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

*सजग रहे,सतर्क रहें,मास्क पहनकर ही बाहर निकले,सदैव सामाजिक दूरी का पालन करे,किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर जिला प्रशसन के नंबर 06226…250316 पर सम्पर्क करें। हमेशा सरकार के दिशा निर्देशों का जरूर पालन करे। हम सब मिलकर ही कोरोना संक्रमण के चेन को रोक सकते है।
संवाद सूत्र : राम शरणागत मिश्र जानीपुर से



Leave a Reply