BIHARBreaking NewsSTATE

क्वरंटाइन सेंटर में रहने वालों को दी गई परिवार नियोजन संबंधित जानकारियां- उपमुख्यमंत्री

पटना 08.06.2020

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में बढ़ती जनसंख्या से चिंतित राज्य सरकार ने क्वरंटाइन सेंटरों में रहने वालों को केवल स्वास्थ्य, योग आदि का प्रशिक्षण और उनकी स्कील मैपिंग ही नहीं की, बल्कि वहां से जाते वक्त उन्हें परिवार नियोजन से संबंधित जानकारियां व गर्भ निरोधक सामग्रियां भी दी गईं। अप्रैल में जहां 2.14 लाख तो मई में जब क्वरंटाइन सेंटर में बाहर से आने वालों की संख्या बढ़ी तो 15.39 लाख कंडोम का वितरण किया गया।

श्री मोदी ने कहा कि प्रत्येक दशक के दौरान बिहार की जनसंख्या में 25 फीसदी की वृद्धि हो रही है, वैसे लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा, बाल विवाह निषेद्य व अन्य निरोधात्मक उपायों को अपना कर पिछले एक दशक में प्रजनन दर को 4.3 से घटा कर 3.2 पर लाने में सफलता मिली है।

जनसंख्या स्थीरीकरण के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए फ्रंट लाइन आशा कार्यकर्ताओं और एनएनएम द्वारा कोरोना संक्रमण का घर-घर सर्वें के दौरान और 14 दिन की क्वरंटाइन अवधि पूरी कर घर जाने वालों को परिवार नियोजन के बारे में सजग किया गया तथा जिन्हें जरूरत थी, उन्हें दो-दो पैकेट कंडोम उपलब्ध कराए गए। योग्य दम्पतियों को उनकी इच्छानुसार इस दौरान करीब 11 लाख दैनिक व आपातकालीन गर्भ निरोधक गोलियों का भी वितरण किया गया।

श्री मोदी ने अपील की कि प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र पर भी गर्भ निरोधक सामग्रियां उपलब्ध है, जिन्हें जरूरत हो वहां से ले सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.