BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: अनलॉक-2 में खुलने वाला है बाबा गरीबनाथ का द्वार, भक्तों को नियमों का रखना होगा ख़ास ध्यान

अनलॉक 2 में खुलने वाला है बाबा गरीबनाथ का द्वार, भक्तों को नियमों का रखना होगा ख़ास ध्यान।

लॉक डाउन के दरम्यान आम लोगो के लिए बंद हुए धार्मिक स्थान को अनलॉक 2 के तहत आठ जून को आम लोगो के खुल जाएंगे। बिहार का बैधनाथ धाम कहे जाने वाला मंदिर मुज़फ़्फ़रपुर का बाबा गरीबनाथ मंदिर में भी आम लोगो के पूजा पाठ के लिए खास तैयारी चल रही है। इस मंदिर की लोकप्रियता इतनी है कि सालो भर भक्तो की भीड़ रहती है।खास कर सावन के महीने में पांच से सात किलोमीटर की लाइन लगी रहती है। वही मंदिर के प्रधान पुजारी बिनय पाठक ने बताया आठ जून से मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

ऐसे में मंदिर परिसर में भीड़ उमड़ सकती है। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने एसएसपी से पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है।मंदिर सुबह छह बजे से शाम साढ़े सात बजे तक ही आम श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। गर्भगृह में एक श्रद्धालु को एक मिनट से ज्यादा नहीं रुकना होगा।मंदिर में आए श्रद्धालु को मास्क लगाकर प्रवेश करना है।विवाह व जनेऊ में दस से अधिक लोगों का प्रवेश नहीं होगा। रुद्रभिषेक प्रथम तल पर किया जाएगा। इसमें एक बार में चार से अधिक लोग नहीं होंगे। इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर भी निर्देश दिए गए है जिसका पालन श्रद्धालु को करना पड़ेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.