BIHARBreaking NewsSTATE

नीतीश जी हमारे कमांडर थे आज हैं और आगे भी रहेंगे, युद्ध के दौरान कमांडर बदले नही जाते- सुशील मोदी

पटना: विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के दावेदार को लेकर LJP अध्यक्ष चिराग पासवान के बयान पर सुशील कुमार मोदी ने सीधी नसीहत दी है. पटना में आज चिराग पासवान के वयान परसुशील कुमार मोदी ने कहा-किसी के मन में कोई भ्रम है तो निकाल दें, नीतीश कुमार ही बिहार में एनडीए के कमांडर थे, हैं और रहेंगे.

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के अगुवाई में बिहार एनडीए 2020 के चुनाव में जाएगी , इसका ऐलान खुद गृह मंत्री अमित शाह और बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कर दिया है ऐसे में इसको लेकर कोई भ्रम रखने की जरुरत नहीं है.

गौरतलब है कि चिराग पासवान ने अपने एक बयान से सब को चौका दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि नेतृत्व को लेकर इसका फ़ैसला भारतीय जनता पार्टी को करना है जो एनडीए में सबसे बड़ा दल है. एलजेपी के अध्यक्ष ने कहा कि अगर बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने का फ़ैसला करती है तो वो भी उसी फ़ैसले के साथ रहेंगे.

पहले भी नीतीश के कामकाज पर उठाए थे सवाल

चिराग पासवान पिछले महीनों में नीतीश कुमार के कामकाज पर समय समय पर सवाल उठाते रहे हैं. पिछले साल पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद चिराग पासवान ‘ बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट ‘ नाम से एक यात्रा निकाली. उस यात्रा के दौरान कई बार विकास और क़ानून व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने नीतीश कुमार सरकार को कठघरे में खड़ा किया. एक बार चिराग पासवान ने यहां तक कह दिया कि उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा तो है लेकिन नीतीश सरकार में उनका कोई मंत्री शामिल नहीं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.