BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: SKMCH लैब की बढ़ी क्षमता, अब प्रतिदिन 300 नमूनों की हो सकेगी जांच…

कोरोना वायरस की जांच की क्षमता बढ़ाने के लिए एसकेएमसीएच में एक नई मशीन लगाई गई है। इसके साथ ही अब दो मशीनें यहां काम करने लगी हैं। एक सप्ताह के अंदर एक और नई मशीन लगाने की कवायद जारी है। एसकेएमसी के प्राचार्य डॉ.विकास कुमार ने बताया कि अभी एक मशीन होने से 100 से 150 नमूनों की प्रतिदिन जांच होती थी। दो मशीनें होने पर ये क्षमता 300 तक जा सकती है। कई जिलों से नमूने जांच के लिए आ रहे हैं। अब जांच कार्य में परेशानी कम होगी।


तीन लोगों के नमूने संग्रहित किए

इधर, एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शाही ने बताया कि बुधवार को 33 की स्क्रीनिंग और तीन लोगों के नमूने संग्रहित किए गए। इधर सिविल सर्जन डॉ.एसपी ङ्क्षसह ने कहा कि पंचायत स्तर पर मास्क का वितरण कराया गया है। प्रशासनिक स्तर पर इसकी पड़ताल होगी। उन्होंने कहा कि होम क्वांरटाइन पर रहने वालों की नियमित जांच कराई जा रही है।

सौ बेड का होगा मातृ-शिशु सदन

सदर अस्पताल परिसर में बने मातृ-शिशु सदन का शुभारंभ 6 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिमोट कंट्रोल से करेंगे। सिविल सर्जन ने बताया कि आयोजन की तैयारी चल रही है। इस नए अस्पताल के शुरू हो जाने के बाद महिलाओं व बच्चों के इलाज में काफी सहूलियत हो जाएगी।

इस तरह मिले पॉजिटिव मरीज

09 मई – जिले में तीन मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया। ये सभी मुशहरी प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।

10 मई – तीन पॉजिटिव मरीज मिले। ये तीनों बोचहां व बंदरा प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।

11 मई – तीन पॉजिटिव केस मिले। इनमें बोचहां के दो व मड़वन का एक है, जो प्रखंड स्थित क्वारंटाइन में रह रहे थे।

12 मई – तीन पॉजिटिव मामले मिले। ये सभी बोचहां व पारू प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।

13 मई – तीन पॉजिटिव मामले मिले। इनमें दो बंदरा व एक मुरौल प्रखंड का है। ये क्वारंटाइन में थे।

14 मई – तीन पॉजिटिव केस मिले। इनमें मोतीपुर, बंदरा व कुढऩी के एक-एक प्रवासी हैं, जो क्वारंटाइन में थे।

16 मई – दो पॉजिटिव केस मिले। इनमें दोनों मड़वन के प्रवासी हैंं, जो क्वारंटाइन में थे।

17 मई – एक साथ पांच पॉजिटिव केस मिले। इनमें मुरौल, पारू, सकरा व मुशहरी के प्रवासी हैं। ये सभी क्वारंटाइन सेंटर में थे।

18 मई – एक साथ पांच पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें मीनापुर, मुशहरी व बोचहां के एक-एक और बंदरा के दो प्रवासी हैं, जो क्वारंटाइन पर हैं।

20 मई-एक मरीज पॉजिटिव मिला।

22 मई – तीन पॉजिटिव मरीज मिले।

24 मई – पांच पॉजिटिव मामले सामने आए।

25 मई – एक पॉजिटिव मिला। ये कुढऩी क्वारंटाइन सेंटर पर थे।

26 मई-एक पॉजिटिव मिला। यह बोचहां में क्वारंटाइन सेंटर पर थे।

27 मई – दो पॉजिटिव मिले। एक एसकेएमसी का पीजी छात्र व दूसरी बोचहां इलाके की महिला है जो संक्रमित स्वजन के संपर्क में आने के बाद होम क्वारंटाइन पर थीं।

28 मई – तीन मरीज मिले। इसमें मुशहरी इलाके का मरीज नोएडा से और सकरा इलाके का एक मरीज दिल्ली व दूसरा मुंबई से आया था।

29 मई – आठ मरीज मिले। इसमें तीन मुरौल इलाके के, एक रसूलपुर, दो बीनू नगर व एक झपहां इलाके का बताया गया है। वहीं एक जीआरपी का हवलदार बताया गया है।

30 मई – छह पॉजिटिव मिले। इसमें एक एसकेएमसीएच के अधिकारी समेत दो मीनापुर, दो मड़वन व एक मुशहरी का व्यक्ति शामिल है।

31 मई – नौ पॉजिटिव मिले। ये सभी सकरा क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे थे। इसमें से मुंबई व दिल्ली से आए प्रवासी बताए गए हैं।

02 जून – एक मुशहरी, दो मुरौल, एक मड़वन व दो पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले।

03 जून – एक पॉजिटिव मरीज मिला, जो औराई इलाके का बताया गया है।

कोरोना मीटर – मुजफ्फरपुर

नए मामले -01

पहले के मामले- 75

कुल मामले – 76

मौत – 0

स्वस्थ हुए -32

सक्रिय मामले- 44 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.