Breaking NewsMAHARASHTRASTATE

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से ट’कराया तू’फान निसर्ग, तेज हवाओं के साथ मुंबई गुजरात में भारी बारिश का अ’लर्ट

Delhi: चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकरा गया है. निसर्ग तूफान मुंबई में अलीबाग के तट से टकराया है. मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से टकराया है. मुंबई के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. मुंबई और गुजरात के ज्यादातर इलाकों में रेड अलर्ट जारी है.

तूफान निसर्ग अलीबाग के तट से टकराया है. अलीबाग में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक लैंडफॉल को पूरा होने में करीब 3 घंटे लगेंगे. तेज हवाओं और बारिश के साथ कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए हैं. तेज हवा और बारिश के बीच लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है. वहीं, तटीय इलाकों में जाने से रोका गया है.

तूफान के मद्देनजर बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर ट्रैफिक की आवाजाही रोक दी गई है. महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की 21 टीमें तैनात की गई हैं. मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. ऐसे में लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है.

महाराष्ट्र के रत्नागिरी इलाके में समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं. चक्रवात निसर्ग का असर से उठ रही लहरें इतनी ऊंची हैं कि समंदर किनारे बंधे जहाज हिल रहे हैं. बता दें कि तूफान के टकराने से पहले मौसम विभाग ने मुंबई में हाई टाइड के आने की आशंका जताई थी. मौसम विभाग ने कहा कि निसर्ग तूफान (Cyclone Nisarga) के दौरान 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवाएं और समंदर में उठने वाली 6 फीट ऊंची लहरें मुंबई को फिर से पानी-पानी कर सकती हैं.

मुंबई मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवाती तूफान अलीबाग से 95 किलोमीटर और मुंबई से 150 किलोमीटर दूर है. IMD के मुताबिक यह दोपहर 3 बजे तक 120 किलोमीटर की रफ्तार से समुद्र तट से ट’करा सकता है. तूफान के समय 6 फीट ऊंची ल’हरें उठ सकती हैं. हालांकि, मुंबई निसर्ग की मुसी’बत से निपटने के लिए तैयार है. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

चक्रवात से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 20 टीमें तैनात की गई हैं. इसमें मुंबई में 8 टीमें, रायगढ़ में 5 टीमें, पालघर में 2 टीमें, थाने में 2 टीमें, रत्नागिरी में 2 टीमें और सिंधूदुर्ग में 1 टीम की तैनाती है. वहीं, कुछ टीमों को स्टैंडबाई पर रखा गया है. बता दें कि दो हफ्ते में देश को दूसरे समुद्री तूफान का सामना करना पड़ रहा है. पहले अम्फान ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तबाही मचाई थी. इसके दोपहर तक अलीबाग में तट से टकराने की उम्मीद है.

एनडीआरएफ, दमकल और सेना को अ’लर्ट पर रखा गया है. मौसम विभाग के मुताबिक दमन, दीव और दादरा नगर हवेली में तूफान का असर सबसे ज्यादा रहेगा. मुंबई समेत उत्तरी महाराष्ट्र के कई इलाकों और कोंकण में भारी बारिश का अलर्ट है. साथ ही दक्षिणी गुजरात के कई इलाकों में भी तूफान का असर ज्यादा होने की आशंका है.

मुंबई के अलावा तूफान का कहर गुजरात तक हो सकता है. इसका ट्रेलर अभी से दिखना शुरू हो गया है. अहमदाहाद में जमकर बारिश हो रही है. गुजरात के नवसारी के आसपास के समंदर में तो ऊंची ऊंची लहरें भी उठनी शुरू हो गई हैं.

गुजरात में चक्र’वाती तूफान निसर्ग से निपटने की तैयारियों के बीच, वलसाड और नवसारी जिला प्रशासनों ने राज्य के तटीय क्षेत्रों में स्थित 47 गांवों से करीब 20 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने मंगलवार को संकेत दिया कि हो सकता है कि चक्र’वाती तूफान गुजरात तट पर न पहुंचे. हालांकि इसका प्रभाव तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और भारी बारिश के रूप में सामने आ सकता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.