JAMUI: बिहार में एक बार फिर कोरोना मरीज की मौ’त हो गई है. इसके साथ ही सबे में कोरोना से म’रने वाले मरीजों की संख्या 25 हो गई है. कुछ दिन पहले ही इस म’रीज में कोरोना सं’क्रमित होने की पुष्टि हुई थी.
अचानक त’बीयत खराब होने के बाद उससे इलाज के लिए जमुई से पटना के पीएमसीएच भेजा गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई. म’रने वाले की उम्र 65 साल था. वह जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र का रहने वाला था. इसकी सिविल सर्जन ने भी कोरोना से मौ’त की पुष्टि कर दी है.
22 मई को आया था जमुई
जिस शख्स की मौ’त हुई वह मुंबई के पार्लेबीले में फल और सब्जी बेचता था. लॉकडाउन होने की वजह से मुंबई से 22 मई को श्रमिक ट्रेन से जमुई आए था. उनको गिद्धौर के दिग्विजय सिंह सामुदायिक भवन में रखा गया था.गिद्धौर अस्पताल के प्रभारी डॉ रामस्वरूप ने बताया कि कल मरीज को सांस लेने में त’कलीफ हुई थी. तकलीफ ज्यादा बढ़ने की वजह से उनको रात में ही पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया था. लेकिन रास्ते में ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. जिसके वजह से शेखपुरा के पास में उनकी मौ’त हो गई.

बिहार में अब तक 25 की मौ’त
बिहार में अब तक कोरोना से 25 लोगों की मौ’त हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सीतामढ़ी के रहने वाले एक वयक्ति की मौ’त हुई है. खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौ’त हुई है. इसके अलावा पटना, सीतामढ़ी, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की ‘मौ’त हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.इसमें अब जमुई जिला का मरीज की भी मौ’त हो गई है



Leave a Reply