BIHARBreaking NewsSTATE

आईजी की बड़ी का’र्रवाई : पुलिस की सेवा से बर्खास्त किए गए तीन पुलिस अफसर

श’राब माफियाओं का साथ देने वाले पटना पुलिस में रहे तीन अफसरों के खि’लाफ सेंट्रल रेंज के आईजी संजय सिंह ने बड़ी की कार्र’वाई की है. आरोपी तीनों अफसरों को पुलिस की सेवा से हमेशा के लिए ब’र्खास्त कर दिया है. जिन तीन पुलिस अफसरों को पुलिस की नौकरी से हटाया गया है, उनमें दो सब इंस्पेक्टर और एक एएसआई है. जिस वक्त इन तीनों के उपर शराब माफियाओं का साथ देने का आरोप लगा था, उस दौरान ये सभी पटना के ही बेउर थाना में पोस्टेड थे.

सब इंस्पेक्टर विशम्भर प्रसाद और सुनील कुमार पर पिछले साल 2019 में श’राब माफिया का साथ देने का आरोप लगा था. आरोप है कि इन्होंने ने रुपए लेकर अवैध शराब के साथ पकड़े गए शराब माफिया को थाना से छोड़ दिया था. इसी तरह बेउर थाना में ही पोस्टेड एएसआई श्रवण कुमार के उपर 2017 में शराब माफियाओं के साथ मिलकर अवै’ध तरीके से देशी श’राब बनवाने और उसे बेचने का आरोप लगा था.

पटना पुलिस के इन तीनों अफसरों के खिलाफ लगातार जांच चल रही थी. बड़े अधिकारियों की जांच और डिपार्टमेंटल कार्रवाई में इन पर लगे आरोप सही साबित हुए. जिसके बाद मंगलवार को पटना के आईजी संजय सिंह ने आरोपी पुलिस अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और उन्हें हमेशा के लिए नौकरी से बर्खास्त कर दिया. इसी तरह एक कार्रवाई नालंदा जिले में तैनात पुलिस सिपाही के उपर हुई है.

सिपाही-89 ललन कुमार शर्मा  की पोस्टिंग नालंदा के चेरो आउट पोस्ट पर थी. आ’रोप है कि ड्यूटी के दौरान इस सिपाही ने न सिर्फ शराब पिया, बल्कि जमकर हल्ला—हं’गामा भी किया. जानकारी मिलते ही नालंदा के एसपी निलेश कुमार ने सिपाही को पुलिस की नौकरी से बर्खास्त कर दिया. एसपी के इस कार्रवाई पर सेंट्रल रेंज के आईजी ने अपनी मुहर भी लगा दी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.