BIHARBreaking NewsNALANDASTATE

नालंदा में दूध से भरा टैंकर प’लटा, लू’टने की मची होड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी ध’ज्जियां…

बिहार के नालंदा जिले से सुबह सुबह लू’ट की तस्वीर सामने आई है. नालंदा के भागन विगहा बाजार में एसएच 20 पर दूध से भरा टैंकर अनि’यंत्रित होकर पलट गया. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण बीच सड़क पर ही कोरोना सं’क्रमण से बिना ड’रे हुए दूध लू’टने के लिए आपाधापी करने लगे. लोगों ने इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर ध”ज्जियां उ’ड़ाईं और जिसको जितना मिला दूध लू’ट ले गया.

दूध से भरा टैंकर पटना से बिहारशरीफ की तरफ आ रहा था इसी दौ’रान अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया जिसके बाद स्थानीय लोगो में दूध लू’टने कि ज’बर्दस्त होड़ मच गई.

मामले की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस घ’टनास्थल पर नहीं पहुंची. सड़क पर दूध का टैंकर पलटने से बिहारशरीफ-पटना मुख्य सड़क जाम हो गया. इस दौरान सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. हजारों लीटर दूध सड़क किनारे बने नाले में भर गया. हादसे के बाद से टैंकर का चालक भी फरार है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.