BIHARBreaking NewsSTATE

बिना राशन कार्ड के फ्री अनाज देने का काम आज से शुरू, ग्रामीण इलाके और स्लम बस्तीयों के लोगों को मिल रहा लाभ…

पटना : खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के द्वारा बगैर राशन कार्ड के भी जरूरतमंद लोगों को फ्री अनाज देने का काम आज से शुरू कर दिया गया है ।बताया गया है कि प्रारंभिक तौर पर बिना राशन कार्ड के रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें औपचारिक तौर पर खाद्यान्न दिया जाएगा ।ऐसे परिवारों के बीच खाद्यान्न वितरण का काम सोमवार से शुरू कर दिया गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बताया है की अब केवल प्रवासी मजदूरों को ही नहीं बल्कि हर जरूरतमंद को मुफ्त में राशन दिया जाएगा।

सोमवार से मिल रहा है फ्री राशन
खाद्य आपूर्ति विभाग के द्वारा बताया गया है कि अब सिर्फ प्रवासी मजदूरों को ही नहीं बल्कि हर जरूरतमंद जिसके पास राशन कार्ड नहीं है उसे भी राशन दिया जाएगा । खाद्य विभाग का कहना है कि कि किसी भी कीमत पर राज्य का कोई भी अभावग्रस्त नागरिक बिना राशन के ना रहे ।बताया गया है कि इस तरह की व्यवस्था खासतौर पर ग्रामीण और स्लम बस्तियों में की जा रही है ।

खाद्य सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया है कि ऐसे लोगों में वे लोग शामिल हैं जो अभावग्रस्त हैं लेकिन उनके पास राशन कार्ड नहीं है और उन्हें खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। पंकज पाल ने बताया है कि खाद्यान्न वितरण की शर्त सिर्फ यह है कि वे लोग व्यवहारिक तौर पर राशन कार्ड धारी होने की पात्रता जरूर रखते हों। वहीं दूसरी तरफ यह भी बताया गया है कि राशन कार्ड बनाने का भी काम काफी तेजी से किया जा रहा है अब तक 12 लाख 50 हजार नए राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं जबकि 28 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाने का टारगेट रखा गया है ।बताया गया है कि राशन कार्ड धारियों के पास आधार कार्ड होना जरूरी है। राशन कार्ड धारी अगर आधार कार्ड जमा नहीं करेंगे तो उनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.