मधुबनी :- जिले से इस समय एक बड़ी व सुखद खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मधुबनी डीएम ने कोरोना को मात देते हुए जांच रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से ट्वीट कर दी है.
आपको बता दें कि, मधुबनी जिले के एक वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी की कोविड-19 की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है. यह जानकारी उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर दी है. जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से उनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे थे.

इसे देखते हुए कोविड-19 की जांच के लिए दूसरा सैंपल आरएमआरआइ, पटना भेजा गया. इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई. उन्होंने कोरोना से खुद को स्वस्थ बताते हुए हौसला देने के लिए अपने सभी स्वजनों, पदाधिकारियों व मित्रों को धन्यवाद दिया है. मालूम हो कि पिछले मंगलवार को उनकी पहली रिपोर्ट पॉजिटिव थी.

इस बारे में भी उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि तीन-चार दिनों से हल्का लक्षण होने पर जांच के लिए सैंपल दिया गया था. फिलहाल उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव है एवं उन्होंने अपने स्वस्थ होने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है.



Leave a Reply