BIHARBreaking NewsSTATE

पिछले 24 घंटे में 221 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी शुभकामनाएं

PATNA : प्रदेश में बढ़ते कोरोना मरी’जों की संख्या के बीच एक राहत वाली खबर सामने आई है। पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 221 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने सोशल मीडिया के ट्वीटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है।

आज बिहार में बीते कल से भी अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए स्वस्थ। पिछले 24 घंटे में 221 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बिहार में अबतक स्वस्थ हुए मरीजों की कुल संख्या हुई 1741। सभी कोरोना विजेताओं को मेरी शुभकामनाएँ !

बता दें राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 3800 के पार पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि अन्य राज्यों के अपेक्षा बिहार में कोरोना से मौत के मामले कम हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.