Breaking NewsCRIMEDELHI

#NCR; महिला की बॉडी मसाज करने के लिए आई युवती ने किया कुछ ऐसा, जिसे देख सब दं’ग रह गए…

बॉडी मसाज के लिए अर्बन क्लैप एप से मसाज वाली महिला को बुलाना एक युवती को महंगा पड़ गया। आरोप है कि महिला युवती के बाथरूम में रखे पांच लाख रुपये के गहने चो’री कर फ’रार हो गई। पुलिस ने युवती की शि’कायत पर सेक्टर-29 थाने में मामला द’र्ज कर जांच शुरू कर दी है।डीएलएफ फेज-4 स्थित ईवायी अपार्टमेंट निवासी युवती ने पुलिस को दी शि’कायत में बताया कि उसने तीन नवंबर को अर्बन क्लैप से मसाज कराने की बुकिंग की थी। हर बार आने वाली महिला की बजाय इस बार दूसरी महिला मसाज करने के लिए शाम को घर पहुंची। महिला के आने से पहले युवती ने अपनी अंगूठी, सोने के कंगन व अन्य जेवरात उतारकर बाथरुम में रख दिए।

शाम छह बजे महिला मसाज के लिए आई। करीब एक घंटे के बाद महिला युवती के बाथरूम में हाथ धोने चली गई। इसी दौरान युवती फ्लैट में काम के लिए आने वाली नौकरानी को काम के लिए समझाने लगी।महिला के जाने के बाद अगले दिन सोमवार सुबह युवती ऑफिस के लिए तैयार होने लगी। उसे बाथरूम में रखी हीरे की अंगूठी नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती को अंगूठी नहीं मिली तो उसने सोसाइटी के कंट्रोल रूम में जाकर छानबीन की।

उसे पता चला कि मसाज करने के बाद महिला ने गार्ड रूम में अपना सामान रखा और बाहर चली गई। करीब पौने घंटे बाद वह ऑटो लेकर आई और गार्ड रूम में रखा सामान लेकर चली गई। युवती का आरोप है कि मसाज करने वाली महिला ने ही उसकी अंगूठी और अन्य जेवरात चुराए हैं। उसके बाद पुलिस को शि’कायत दी गई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.