PATNA : शनिवार को बिहार में आई आफत की बारिश और आंधी ने 7 लोगों की जा’न ले ली है। ठ’नका गि’रने की वजह से सूबे में 7 लोगों की मौ’त हुई है। अलग-अलग जिलों में हुई मौ’तों की जानकारी सामने आई है। सरकार जल्द ही व’ज्रपात से हुई मौ’तों के लिए मु’आवजे का एलान करेगी।
मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों के लिए आंधी तू’फान और व’ज्रपात का अ’लर्ट जारी किया था। शनिवार की शाम राजधानी पटना के अलावे अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, सारण, सीवान जिले में तेज आंधी तू’फान का लोगों ने सामना किया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 48 घंटे तक पटना, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, गया, नालंदा, बेगूसराय, सुपौल, पूर्णिया सहित 25 जिलों में मध्यम स्तर के आंधी तूफान और बारिश की संभावना है।

31 मई से लेकर 1 जून तक मौसम का बदला हुआ मिजाज जारी रहेगा। पटना में शनिवार की शाम आई तेज आंधी में जगह-जगह पेड़ गि’र गए। राजधानी के मुन्नाचक इलाके में एक बड़ा हा”दसा होते-होते टल गया। एक इमारत का छज्जा गि’रने के बाद पूरे इलाके में अ’फरा-त’फरी मच गई।





Leave a Reply