महाकाल सेवा दल की ओर से आज दिनांक 30 मई 2020 को एसटीएफ और आदर्श नगर थाना के टाइगर मोबाइल करोना (कोविड-19 )में इनके द्वारा किए गए सार्थक प्रयास को देखते हुए महाकाल सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर और अंग वस्त्र देकर उनका अभिवादन किया गया ।महाकाल सेवादल के मुख्य संरक्षक तथा बाबा गरीब नाथ धाम के महंत पंडित- अभिषेक पाठक जी ने बताया कि इस महामारी की विकट घड़ी में मुजफ्फरपुर एसटीएफ के टीम ने जो लॉक डाउन में असहाय प्रवासी मजदूर के साथ-साथ तमाम मुजफ्फरपुर वासियों का सहयोग को काबिले तारीफ बताया तथा महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी ने कहा कि महाकाल सेवा दल पिछले 4 वर्षों से असहाय तथा जरुरतमंद लोगों की मदद करते आ रहा है उसे भविष्य में भी जारी रखेंगे।

वहीं इस मौके पर रत्नेश कुमार, विकाश शर्मा, प्रकाश चौहान, नथूनी महतो, आकाश सिंह, नेहाल चौधरी, सागर कुमार, संजय चौधरी, साहिल कुमार, आकाश कुमार, उज्जवल कुमार, कुणाल कुमार, विकास शर्मा, अजीत पटेल, राजा कुमार, महेश चौधरी, मनीष चौधरी आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।





Leave a Reply