BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पेयजल विभाग के साथ की बैठक

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पेयजल विभाग के साथ की बैठक॥

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की और इस बैठक में पानी की समस्या पर गहन मंत्रणा किया। वहीं पेयजल विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि पानी की समस्या जनता को नहीं होनी चाहिए। वही मानगो जलापूर्ति योजना से सप्लाई होने वाले पानी पर भी स्वास्थ्य मंत्री ने चर्चा की । इस बैठक में जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगरपालिका के अधिकारी मौजूद रहे। वही जुस्को के अधिकारियों को भी स्वास्थ्य मंत्री ने मोहरदा जलापूर्ति योजना में सहयोग करने की अपील की ।आपको बता दें कि मोहरदा जलापूर्ति योजना से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। जिसके कारण जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय लगातार सरकार से पत्राचार कर रहे हैं। वही कुछ दिन पहले सरयू राय ने पेयजल विभाग के सचिव को एक पत्र लिखकर पूरे मामले का अवगत करा दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.