PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता सं’क्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के कारण 2 और व्यक्ति की मौ’त हो गई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से म’रने वालों का आंकड़ा 20 हो गया है.
बिहार में अब तक 3276 म’रीज
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य में दो लोगों की मौ’त हो गई है. इलाज के दौरान दोनों व्यक्तियों की मौ’त हुई है. इसके अलावा राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3509 हो गई है. जिसमें से 1209 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं.

सीवान सिविल सर्जन ने की पुष्टि
बिहार में कोरोना से 19वीं मौ’त सीवान में हुई है. सीवान सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने फर्स्ट बिहार को बताया कि कुछ ही दिन पहले एक शख्स मुंबई से लौटा था. जिसकी तबियत ख़राब हो गई थी. छपरा में उतारकर उसे इलाज कराया गया और फिर पटना रेफर किया गया था. एनएमसीएच में इलाज के क्रम में ही इस व्यक्ति की भी मौ’त हो गई थी. सैंपल को जांच के लिए पटना भेजा गया था. जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. सिविल सर्जन ने फर्स्ट बिहार झारखंड को आगे बताया कि इस म’रीज की हालत पहले से ना’जुक थी. श्रमिक स्पेशल ट्रेन के माध्यम से यह मजदूर बिहार लौटा था. यह सीवान के हसनपुरा प्रखंड का रहने वाला था.
भागलपुर के डीएम ने की पुष्टि
भागलपुर के डीएम ने बिहार में 20वीं मौ’त की पुष्टि की है. भागलपुर जिलाधिकारी ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि उनके जिले में एक व्यक्ति की मौत कोरोना जैसी जानलेवा बीमा’री से हुई है. यह व्यक्ति प्रवासी मजदूर था. जो हाल ही में मुंबई से लौटा था. उसकी हा’लत काफी ख’राब हो गई थी. इलाज के क्रम में उसकी भी मौ’त हुई है. इसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है.

बिहार में अब तक 20 की मौ’त
बिहार में अब तक कोरोना से 20 लोगों की मौ’त हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक शनिवार को दो लोगों की मौ’त की पुष्टि की गई है. इससे पहले भी शुक्रवार को 2 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी. बीते दिन भोजपुर और समस्तीपुर में 1-1 लोगों की मौ’त की पुष्टि हुई थी. बिहार में पटना, सीवान, भोजपुर, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौ’त हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा), सासाराम और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौ’त हो चुकी है.




Leave a Reply