PATNA : बिहार में कोरोना सं’कट के बीच बढ़ती आ’पराधिक घ’टनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राज्य में महज कुछ ही घंटे के भीतर अप’राधियों ने 9 लोगों की ह’त्या कर दी है. पटना, बेगूसराय, मधेपुरा, सीवान, गोपालगंज और कैमूर में अप’राधियों ने कई बड़ी वार’दातों को अंजाम दिया. कुछ ही घंटे के भीतर सूबे के अलग-अलग इलाकों में हुई 3-3 डबल म’र्डर से पुलिस मह”कमे की नींद उड़ गई है. पुलिस इन मामलों की छानबीन में जुटी हुई है.
पटना के मोकामा में अपरा’धियों ने एक बड़ी वार’दात को अंजाम देते हुए 2 लोगों की ह’त्या कर दी. मोकामा टाल से दोनों युवकों की डेड बॉडी को पुलिस ने बरामद किया है. दोनों युवक कल रात से ही गायब थे. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों की पी’ट-पी’टकर ह’त्या की गई है. दोनों के श’व को पुलिस ने पोस्टमा’र्टम के लिए भेजा है. घ’टनास्थल पर पहुंचकर खुद ग्रामीण एसपी ने इस मामले में तफ्तीश की. पुलिस इस डबल म’र्डरकां’ड की गु’त्थी सुलझाने में लगी हुई है.
कैमूर जिले में दूसरी बड़ी वार’दात को अपरा’धियों ने अंजाम दिया है. जिले के तरांव गांव में अप’राधियों ने बाप-बेटे की ह’त्या कर दी. ग्रामीणों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक धा’रदार ह’थियार से गला रे’तकर दोनों की ह’त्या की गई है. ह’त्या के बाद इलाके में स’नसनी फैल गई है. पुलिसकर्मी इलाके में कैंप कर रहे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है.

तीसरी वा’रदात मधेपुरा जिले के चौसा इलाके की है. जहां अपराधियों ने आरजेडी नेता को गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक आरजेडी नेता निवासचंद्र उर्फ मुन्ना यादव लौआलगान पूर्वी पंचायत के पूर्व सरपंच भी थे. घट’ना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक राजद नेता बाइक से चौसा जा रहे थे. इस दौरान अप’राधियों ने लौआलगान मोड़ पर गोली मार दी. जिसके कारण उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इससे पहले सरस्वती पूजा के दौरान भी अपरा’धियों ने उनके घर पर फा’यरिंग की थी. पुलिस इस ह’त्याकां’ड की छानबीन में जुटी हुई है.
उधर बेगूसराय जिले में अप’राधियों ने कुछ ही घंटों के भीतर कई बड़ी वा’रदातों को अंजाम दिया. जिले में चार अलग-अलग घ’टनाओं में 3 महिलाओं और एक होमगार्ड जवान की ह’त्या कर दी गई. जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. लोहिया नगर आउट पोस्ट के पन्हास चौक पर बदमाशों ने होमगार्ड जवान को गो’ली मार दी, जिससे उसकी मौ’त हो गई. इसके अलावा खोदावंदपुर थाना इलाके के विदुलिया गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की ह’त्या कर दी गई. परिजनों ने इस ह’त्या का आ’रोप ससुराल वालों के ऊपर लगाया है. पुलिस घ’टना की छानबीन कर रही है.
इसके साथ ही बीती रात बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में अप’राधियों ने 2 महिलाओं को गो’ली मा’र दी. इस घ’टना में एक महिला की मौ’त हो गई, जबकि दूसरी को इलाज के किये भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि आटा चक्की मील पर इस वा’रदात को अंजाम दिया गया था. मृ’तक महिला आटा चक्की मील के मालिक की पत्नी बताई जा रही है.
बेगूसराय जिले में ही नांवकोठी थाना इलाके के समसा गांव में अपराधियों ने एक दंपति को गो’ली मा’र दी. इस घ’टना में भी पत्नी की मौ’त हो गई, जबकि पति गं’भीर रूप से ज’ख्मी बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस घ’टना की छानबीन में जुटी हुई है.

इसके अलावा गोपालगंज और सीवान में भी छिटपुट घट’नाएं हुई. सीवान में अप’राधियों ने जेडीयू सांसद के प्रतिनिधि के भाई को निशाना बनाने की कोशिश की. हालांकि इस घट’ना में वो बाल बाल बचे. हकाम हाइवे पर अप’राधियों ने फा’यरिंग की थी.
उधर गोपालगंज में 24 मई को हुई नरसंहा’र के बाद इलाके में लगातार तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय के करीबी की ह’त्या के बाद उनके एक और करीबी आदमी के ऊपर जानलेवा ह’मला किया गया है. अपराधियों ने विक्रमपुर पंचायत के मुखिया शैलेश ओझा के ऊपर यह हम’ला किया है. हालांकि इस घट’ना में वो बाल बाल बचे हैं. ग्रामीणों ने तकिया बारी गांव के रहने वाले हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

24 घंटे के भीतर इन तमाम आपराधिक वारदातों से बिहार पुलिस की नींद उड़ गई है. पुलिस भी सकते में है. इन सभी मामलों में पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.
Input: First Bihar



Leave a Reply