Breaking NewsNational

अब 11अंकों का होगा आपका मोबाइल नंबर, पढ़े पूरी खबर…

अब 11अंकों का होगा आपका मोबाइल नंबर
नई दिल्ली: तैयार हो जाइए 10 नंबर की बजाए 11 नंबर के मोबाइल फोन के लिए. बहुत जल्द हमारे फोन नंबर 10 अंक की बजाए 11 अंक का होने वाला है. इसके लिए सरकार की ओर से सुझाव आ चुके हैं. इसे जल्द लागू किया जाएगा. टेलिकॉम रेग्युलेटरी ऑफ इंडिया (TRAI) ने शुक्रवार को देश में 11 अंकों के मोबाइल नंबर को इस्तेमाल करने का प्रस्ताव जारी किया है. TRAI के मुताबिक 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर को 11 अंकों वाले मोबाइल नंबर से बदलने पर देश में ज्यादा नंबर उपलब्ध कराए जा सकते हैं.


11 अंकों के 10 अरब मोबाइल नंबर बनाए जा सकेंगे
ट्राई के मुताबिक, यदि मोबाइल नंबर को 10 की जगह 11 अंकों का कर दिया जाए, तो देश में मोबाइल नंबरों की उपलब्धता बढ़ जाएगी. नियामक ने कहा कि यदि मोबाइल नंबर 11 अंकों का कर दिया जाए और पहला नंबर 9 रखा जाए, तो देश में कुल 10 अरब मोबाइल नंबर बनाए जा सकेंगे.
लैंड लाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए पहले शून्य लगाना जरूरी करने की सलाह
नियामक ने यह भी सुझाव दिया कि लैंड लाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए मोबाइल नंबर के पहले शून्य लगाना जरूरी किया जाना चाहिए. अभी फिक्स्ड लाइन से बिना शून्य लगाए भी मोबाइल पर कॉल किया जा सकता है.

संवाद सूत्र : राम शरणागत मिश्र जानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.