BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी यादव का CM नीतीश पर अ’टैक, कहा- 15 सालों में 15 बिस्कुट भी नहीं खिला पाए

पटना : बिहार में बढ़ते कोरोना संक्र’मण के बीच सियासत भी तेज होने लगी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कोरोना काल में लगातार सरकार पर ह’मला कर रहे हैं.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके फिर से बिहार सरकार पर हम’ला बोला है. तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि ’15 सालों में 15 बिस्कुट नहीं खिला पाए मुसी’बत में अपने लोगों को?15 सालों की देन है कि 15 साल की ज्योति कुमारी 1200 किमी अपने पिता को साइकल पर लेकर बिहार लौटती है।उदारीकरण के 15 सालों में सब राज्य बढ़े लेकिन 15 सालों वाली BJP-JDU ने बिहार को पीछे धकेल दिया। कम से कम 15 वर्ष से शासन कर रहे नीतीश कुमार और सुशील मोदी को अब तो श’र्म आनी चाहिए।’

तेजस्वी यादव कोरोना काल में लगातार नीतीश सरकार पर ह’मलावर हैं. कोटा से छात्रों को लाना का मुद्दा हो या प्रवासियों को बिहार बुलाने का मुद्दा,तेजस्वी यादव लगातार इन मुद्दों को लेकर बिहार सरकार पर हमला करते रहे हैं.फिलहाल तेजस्वी यादव गोपालगंज में ट्रिपल म’र्डर केस को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गए है. शुक्रवार को तेजस्वी यादव गोपालगंज जाना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी जिसके बाद राबड़ी आवास के बाहर जमकर ड्रामा हुआ. जिसको लेकर पटना पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में तेजस्वी समेत 92 नेताओं पर केस दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.