BIHARBreaking NewsCelebritiesSTATE

प्रवासी बिहारी मजदूरों के लिए मसीहा बनी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, लॉकडाउन में फंसे सैकड़ों मजदूरों को भेजा घर

लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों के बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के हेल्प करने के बाद अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी प्रवासी मजदूरों को मदद करने के लिए आगे आई है.

हजारों प्रवासी मजदूरों को भेजा घर

स्वरा भास्कर से भी कई मजदूरों ने हेल्प करने की गुहार लगाई थी. जिसके बाद स्वरा भास्कर ने लोगों ने मोबाइल नंबर लेकर खुद मदद के लिए आगे आई. बिहार और यूपी के अब तक हजारों मजदूरों को वह बस की व्यवस्था कराकर घर भेज चुकी है. ट्विटर पर मदद मांगने वालों से स्वरा नंबर लेकर संपर्क कर मदद कर रही है.

जूता और चप्पल भी बांटा

यही नहीं स्वरा भास्कर ने बिना जूता चप्पल के पैदल घर जा रहे मजदूरों के बीच जूता और चप्पल भी बांटा. स्वरा ने कहा कि लाखों मजदूरों की मुसीबत की घड़ी में कुछ ना कर पाने और आराम से घर में बैठने पर उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई. उनके अपराध बोध ने उन्हें बाहर निकल कर लोगों की मदद करने पर मजबूर किया. यह एक कठो’र वास्तविकता है अनदेखा करना मुश्किल है . बता दें कि स्वरा भास्कर बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी है. इसके अलावे अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.